Hindustan Hindi News

[ad_1]

हाथों में वर्ग का निशान बहुत ही रोचक चिह्नों में से एक है। हाथों में यह बहुत कम पाए जाते हैं। हस्तरेखा विज्ञान में वर्ग को संरक्षण या सुरक्ष चिह्न के रूप में माना गया है। हाथ में वर्ग जहां से शुरू होता है वहां यह सुरक्ष प्रदान करने का संकेत देता है। रेखाओं के साथ पर्वतों पर भी वर्ग के चिह्न मिलते हैं। हस्तरेखा विज्ञान में वर्ग के जीवन पर प्रभाव को अलग-अलग बताया गया है। जानिए पर्वत और रेखाओं पर वर्ग के निशान का अर्थ। 

-यदि भाग्य रेखा टूटी हो और उस पर वर्ग बन जाए तो यह होने वाले नुकसान से बचाने का संकेत है।

-यदि वर्ग भाग्य रेखा के बाहर बने, लेकिन रेखा को छूता हुआ हो तो दुर्घटना से बचाव को दर्शाता है।

-व्यक्ति के हाथ में यदि हृदय रेखा वर्ग से होकर आगे बढ़े तो यह प्रेम संबंधों के लिए अच्छा संकेत नहीं है। यह स्थिति संकट को दर्शाती है। 

Mangal Gochar 2022: जानिए मंगल के मकर में जाने से किसको लाभ और किसको हानि होगी

-यदि शनि पर्वत के नीचे और हृदय रेखा पर वर्ग बने तो व्यक्ति को प्रेम संबंधों में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 

-वर्ग से गुजरने वाली जीवन रेखा व्यक्ति को मृत्यु से बचाती है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति भीषण दुर्घटनाओं में भी सुरक्षित बच निकलता है।

-यदि वर्ग किसी पर्वत पर बना हुआ हो तो उसके गुणों को बढ़ाता है। गुरु पर्वत पर वर्ग का निशान व्यक्ति की महत्वाकांक्षाओं को बढ़ाता है। 

-चंद्र पर्वत पर वर्ग व्यक्ति के चंचल मन पर अंकुश रखता है। 

 (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)

[ad_2]

Source link

If you like it, share it.
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *