Hindustan Hindi News

[ad_1]

Numerology Prediction 25 February 2022 :  ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानिए 25 फरवरी 2022 को क्या कहते हैं आपके सितारे-

मूलांक 1-  आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। महत्वपूर्ण मामलों में भावुकता में आकर निर्णय न लें। परिवार का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। गले के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

12 साल बाद इस राशि में सूर्य व गुरु की युति, 15 मार्च तक इन 3 राशियों के लोग रहें सावधान

मूलांक 2-  आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में धैर्य बनाए रखें। भविष्य को लेकर मन में आशंका बनी रहेगी। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। भावुकता में आकर निर्णय न लें। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

रंगभरी एकादशी कब है? इस दिन ही पहली बार मां पार्वती आईं थी ससुराल, जानिए शुभ मुहूर्त

मूलांक 3–  आज आपका दिन अवसरों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में पहले से चली आ रहीं समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। एकाग्रता से कार्य करें। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। व्यय की अधिकता रहेगी। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 4- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। साथियों से अनबन हो सकती है। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। निवेश करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

मूलांक 5- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। दिनभर व्यस्तता बनी रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा। पहले से अटके हुए कार्य बन सकेंगे। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। मेहनत से किए गए कार्यों के शुभ परिणाम सामने आएंगे। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मकर राशि में मंगल और शनि की युति, इन 4 राशि वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें

मूलांक 6- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। व्यय की अधिकता रहेगी। व्यापार में प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। विरोधियों से सावधान रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 7- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। पहले से चली आ रहीं समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

18 महीने बाद राहु करने वाले हैं इस राशि में गोचर, इन राशि वालों के आएंगे अच्छे दिन

 मूलांक 8- आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। व्यय की अधिकता रहेगी। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे, लेकिन व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 9- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। साथियों के सहयोग से मुश्किल कार्य भी बन सकेंगे। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। एकाग्रता बनाए रखें। व्यय की अधिकता रहेगी। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेना चाहते हैं तो किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।

[ad_2]

Source link

If you like it, share it.
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *