Hindustan Hindi News

[ad_1]

माघ शुक्ल पक्ष की पंचमी गुरुवार को है। मंदिरों से लेकर घरों तक कमल पर सुशोभित, सितार वादक, विद्या की देवी मां सरस्वती पूजी जाएंगी। जगह-जगह होम-हवन, पूजन, धार्मिक अनुष्ठान होंगे। वहीं अबूझ मुहूर्त पर शहर में खूब शहनाईयां बजेंगी। पर्व को लेकर हर तरफ तैयारियां जोरों पर रहीं।

श्री श्री सिद्धेश्वर सिद्धपीठ, श्री लहर सिद्धपीठ, श्री काली सिद्ध पीठ, श्री श्री पंचकुइयां वाली माता, कैमासन माता, मैमासन माता, करौंदी वाली माता सहित अन्य मंदिरों में सुबह मां का विशेष पूजा होगी। महाआरती की जाएगी। वहीं लोग घरों पर अनुष्ठान कर सुख-समृद्धि की कामना की जाए। जिला धर्माचार्य महंत विष्णु दत्त स्वामी के अनुसार माघ शुक्ल पक्ष पंचमी पर वसंत पंचमी पर्व मनाया जाएगा। यह विवाह के लिए अबूझ मुहूर्त है। इस दिन किए गए शादी-विवाह बेहद मंगलकारी होते हैं। लोग मां सरस्वती का पूजन करें। पीले पुष्प चढ़ाएं। ज्योतिषाचार्यों ने बताया कि मां सरस्वती की उपासना करने से मनोकामना पूर्ण होती है। जमीन की खरीद-फरोख्त, व्यापार की शुरूआत, खरीददारी शुभ होगी।

Basant Panchami 2023 Wishes : बसंत पंचमी पर अपनों को भेजें ये बेस्ट SMS, इस साल का यह बसंत..

महानगर धर्माचार्य हरीओम पाठक ने बताया कि सिद्धेश्वर मंदिर में सुबह मां सरस्वती का पूजन किया जाएगा। इसके बाद होम-हवन, पूजन होगा। विशेष अनुष्ठान होंगे। वहीं काली सिद्ध पीठ, लहर वाली माता, पंचकुइयां वाली माता, कारगिल पार्क स्थित माता मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर, कैमासन माता, मैमासन माता, करौंदी वाली माता, कारगिल पार्क स्थित दुर्गा माता मंदिर, पंचवटी कालोनी स्थित अंजनी माता मंदिर पर गुरुवार सुबह माता का विशेष श्रृंगार होगा। आरती होगी। फिर होम-हवन किए जाएंगे। वहीं कई शिक्षण संस्थानों में भी मां सरस्वती का पूजन होगा।

Happy Basant Panchami 2023 : बसंत पंचमी के मौके पर शेयर करें Photos, Quotes, भक्ति से भरे संदेश

बसंत पंचमी विवाहोत्सव के लिए अबूझ मुहुर्त है। लिहाजा, नगर शहनाईयां की गूंज होगा। कई जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। दूल्हे घोड़ी चढ़ेंगे और दुल्हनों की डोली उठेगी। गहोई समाज के बैनर तले गुरुवार को गहोई सभागार में वैवाहिक सम्मेलन होगा। वर-वधू को आशीर्वाद के रूप में उपहार दिए जाएंगे। सामूहिक विवाह महायज्ञ का आयोजन समाज व संस्था द्वारा किया जाएगा। 09 विवाह का रजिस्ट्रेशन हो चुका है।

[ad_2]

Source link

If you like it, share it.
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *