बहुत शुभ है हाथ में यह पर्वत तो तैराकी में कमाएंगे नाम

[ad_1]

हाथों में उंगलियों का आकार जीवन को प्रभावित करती है। उंगलियों और इसके भागों से यह पता लगाया जा सकता है कि व्यक्ति किस व्यवसाय में सफलता प्राप्त करेगा। यदि व्यक्ति के हाथों में उंगलियों के पहले पोरे लंबे हों तो उच्च शिक्षा में सफलता पाता है। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार व्यक्ति का जीवन जिस पर्वत से ज्यादा प्रभावित होता है वह उसी के अनुसार काम भी करता है। जानिए पर्वत के अनुसार व्यक्ति के जीवन में क्या-क्या अवसर मिल सकते हैं। 

-शनि क्षेत्र प्रधान वाला व्यक्ति भौतिकी, गणित, पशुपालन और कृषि जैसे क्षेत्रों में सफलता पाता है। 
-कला, संगीत, हस्तशिल्प, पर्यटन और कंप्यूटर में सफलता अच्छा शुक्र पर्वत दिलाता है। 
-यदि चंद्र पर्वत सुंदर स्थिति में है तो ऐसा व्यक्ति कला, तैराक और जल से जुड़े व्यवसाय में सफलता पाता है। 

18 महीने बाद राहु का मेष राशि में होने जा रहा गोचर, इन राशि वालों को होगा जबरदस्त लाभ

-व्यक्ति के हाथ में बृहस्पति पर्वत अच्छा होने पर कानूनी और धार्मिक क्षेत्र में अच्छी सफलता पाता है। 
-कला, प्रशासन और साहित्य में सफलता का कारक सूर्य पर्वत है। यदि सूर्य पर्वत अच्छा है तो व्यक्ति प्रशासनिक क्षेत्र में सफलता पाता है।  
-यदि मंगल पर्वत सुदृढ़ स्थिति में हो तो व्यक्ति सैन्य और पुलिस क्षेत्र में जाता है। ऐसा व्यक्ति साहसिक क्षेत्र से जुड़े व्यवसाय को चुनता है। 
-बुध पर्वत व्यक्ति को बोलने से जुड़े व्यवसाय, मार्केटिंग, विज्ञान, व्यापार और चिकित्सा क्षेत्र में सफलता दिलाता है। 
(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)
 

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *