DA Image

[ad_1]

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, जब ग्रहों की किसी राशि में युति बनती है तो इसका सीधा असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। वर्तमान में मकर राशि में बुध, मंगल, शुक्र और शनि की युति से मकर राशि में चतुग्रही योग बन रहा है। मकर राशि में ग्रहों के इस शुभ संयोग का सभी जातकों के जीवन पर गहरा असर पड़ेगा। जानें किन 4 राशि के जातकों को होगा विशेष लाभ-

मेष- आपकी राशि के दशम यानी करियर व कर्म भाव में चतुर्ग्रही योग का निर्माण हो रहा है। इसलिए व्यापार में आपको धन लाभ हो सकता है। नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। आर्थिक पक्ष आपका मजबूत होगा।

वृषभ- आपकी राशि के नवम यानी भाग्य व विदेश यात्रा भाव में चतुर्ग्रही योग का निर्माण हो रहा है। इसलिए आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। इस दौरान आप जिस काम में हाथ डालेंगे, वह पूरा होगा। नौकरी में तरक्की संभव है। व्यापार में विस्तार के लिए समय शुभ है।

मासिक राशिफल मार्च 2022: 14 मार्च के बाद इन 3 राशि वालों को करियर में होगा जबदस्त लाभ, 27 तक इनकी बढ़ेंगी मुश्किलें

तुला- आपकी राशि के चतुर्थ यानी माता व सुख भाव में चतुर्ग्रही योग का निर्माण हो रहा है। इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। नौकरी में तरक्की या इंक्रीमेंट हो सकता है। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। व्यापार में निवेश के लिए समय अनुकूल है।

वृश्चिक- आपकी राशि के तीसरे यानी पराक्रम व भाई-बहन भाव में चतुर्ग्रही योग का निर्माण हो रहा है। इस दौरान आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। भाई-बहन का साथ मिलेगा। गुप्त शत्रुओं पर विजय हासिल होगी। व्यापारियों के लिए यह समय अनुकूल है।

मासिक अंकराशि मार्च 2022: इन तारीखों में जन्मे लोगों को इस महीने कार्यक्षेत्र में आएंगी मुश्किलें, बेवजह की बातों न दें ध्यान

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 


 

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *