Hindustan Hindi News

[ad_1]

शिव-शक्ति के मिलन का पर्व महाशिवरात्रि पर इस साल खास योग बन रहे हैं। महाशिवरात्रि के दिन पंचग्रही योग बनने से पर्व की महत्ता और अधिक बढ़ गई है। इस दिन मकर राशि में एक साथ मंगल, शनि, चंद्रमा, शुक्र के साथ बुध ग्रह विद्वमान रहेंगे। इसके अलावा परिघ व शिवयोग का विशिष्ट संयोग भी बन रहा है। पुराणों में वर्णन है कि इसी दिन भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह हुआ था।

ज्योतिषाचार्य के अनुसार, महाशिवरात्रि पर शिव की आराधना को कल्याणकारी माना गया है। यह पर्व फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी युक्त चतुर्दशी को मनाया जाता है। पुराणों में वर्णन है कि इसी दिन भगवान शिव का विवाह पार्वती के साथ हुआ था। इस साल महाशिवरात्रि का पर्व मंगलवार आज पड़ रहा है। कई साल बाद शिवरात्रि पर पंचग्रही योग बन रहा है।

ऐसे करें शिव की आराधना

ज्योतिषाचार्य के अनुसार पंचामृत से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करें। चंदन का तिलक लगाएं। बेलपत्र, भांग, धतूरा, गन्ने का रस, जायफल, वस्त्र आदि शिव को अर्पित करें। मंगलवार को सुबह 11 बजकर 47 मिनट से दोपहर 12 बजकर 34 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा। पूजा या शुभ कार्य करने के लिए अभिजीत और विजय मुहूर्त को श्रेष्ठ माना गया है।

आज से शुरू हो रहे हैं इन राशियों के अच्छे दिन, आने वाला माह वरदान के समान

व्रत का लाभ

मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा करने से सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। महाशिवरात्रि का व्रत विशेष फलदायी माना गया है। भगवान शिव की कृपा बरसती है। जीवन में सुख-शांति, समृद्धि बनी रहती है।

राशि के अनुसार ऐसे करें शिव आराधना

मेष राशि : गंगाजल में शक्कर और गुड़ मिलाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करें। इसके अलावा ओम नम: शिवाय का 108 बार जप करें।

वृषभ राशि: महाशिवरात्रि के दिन गाय के दूध और दही से शिवलिंग का अभिषेक करें। ऐसा करने से सुख-समृद्धि आती है।

मिथुन राशि: महाशिवरात्रि पर गन्ने के रस से शिवलिंग का अभिषेक करें। साथ ही दाएं हाथ से धतूरा अर्पित करें। इससे सभी परेशानियां दूर होंगी।

कर्क राशि: दूध में मिश्री व शक्कर मिलाकर शिव का अभिषेक करें। परिवार में सुख शांति बनी रहती है।

सिंह राशि: जल में लाल चंदन मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। ऐसा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

कन्या राशि: जल में हरी दूर्वा और भांग मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। ऐसा करने से सभी रोगों से मुक्ति मिलती है।

तुला राशि : महाशिवरात्रि के दिन गाय के घी और गुलाब के इत्र से शिवलिंग का अभिषेक करें। इससे जीवन में सुख समृद्धि का आगमन होता है।

वृश्चिक राशि: शिवरात्रि के दिन सुबह के समय जल में शक्कर व शहद मिलाकर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करें। इससे खुशहाली आएगी।

धनु राशि: दूध में शक्कर मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। साथ ही शिव पंचाक्षर स्तोत्र का 11 बार पाठ करें।

मकर राशि: तिल के तेल से शिवलिंग का अभिषेक करें, साथ ही बेलपत्र पर सफेद चंदन लगाकर शिव को अर्पित करें।

कुंभ राशि: पंचमृत से शिवलिंग का अभिषेक करें, साथ ही बेलपत्र की माला भगवान शिव को अर्पित करें। ऐसा करने से सुख-समृद्धि मिलती है।

मीन राशि: इस राशि के लोग जल में हल्दी व केसर मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इससे धन लाभ की प्राप्ति होती है।

बोले ज्योतिषाचार्य

ज्योतिषाचार्य आचार्य पं. जयराम शुक्ल ने बताया कि महाशिवरात्रि पर इस साल पंचग्रही योग बन रहा है। भगवान शिव की आराधना करने से भक्तों को मनवांछित फल की प्राप्ति होगी।

[ad_2]

Source link

If you like it, share it.
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *