[ad_1]
मेष राशि वालों के लिए नया साल लकी साबित हो सकता है। आपको धन, परिवार, व्यापार और नौकरी आदि में सफलता हासिल होगी। नौकरी में उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। शोध से जुड़े जातकों के स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, मेष राशि वालों को नए साल में करियर में अवसर प्राप्त होंगे। 2022 में आपको कड़ी मेहनत और ईमानदारी से काम करना होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे और स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
30 दिसंबर से खुल सकता है इन राशि वालों की किस्मत का ताला, क्या शामिल है आपकी राशि?
इन महीनों में आ सकती हैं दिक्कतें-
2022 में छात्रों को भी मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे। इस साल शनि आपके दशम भाव में विराजमान रहेंगे। इसलिए आपको सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। आलस से बचें। 16 जनवरी को मंगल धनु राशि में गोचर करेंगे। यह योग आपके सुख-सुविधाओं में वृद्धि करेगा। आपके जीवन सकारात्मतक बदलाव देखने को मिलेंगे।
साल 2022 में 13 अप्रैल को मीन राशि में गुरु गोचर करेंगे। यह गोचर आपके 12वें भाव में होगा। इस दौरान गुरु ग्रह छात्रों के जीवन पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालेंगे। इस दौरान छात्रों को पीली वस्तुएं पहनने व सेवन करने की सलाह दी जाती है।
आजमाएं ये उपाय-
इस दौरान आपको मसालेदार भोजन से बचना चाहिए। मानसिक तनाव में वृद्धि हो सकती है। सितंबर के मध्य से लेकर नवंबर तक के बीच ग्रहों की स्थिति बदलने से पिता के स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। ऐसे में आपका वैवाहिक जीवन तनवापूर्ण हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। मेष राशि वालों को इस दौरान लाल, सफेद, नारंगी और पीले वस्त्र पहनने चाहिए।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
[ad_2]
Source link
Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!