Hindustan Hindi News

[ad_1]

इस समय सावन का महीना चल रहा है। सावन का पावन माह भोले शंकर को समर्पित होता है। इस माह में विधि- विधान से भोले शंकर की पूजा- अर्चना की जाती है। भोले शंकर के साथ माता पार्वती की पूजा का भी विधान है। भोले शंकर और माता पार्वती की पूजा- अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। सावन के महीने में हर व्यक्ति को रोजाना भोले शंकर और माता पार्वती की आरती करनी चाहिए…..

  • भगवान शंकर की आरती-

ॐ जय शिव ओंकारा, स्वामी जय शिव ओंकारा।

ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव, अर्द्धांगी धारा॥

ॐ जय शिव ओंकारा॥

एकानन चतुरानन पञ्चानन राजे।

हंसासन गरूड़ासन वृषवाहन साजे॥

ॐ जय शिव ओंकारा॥

दो भुज चार चतुर्भुज दसभुज अति सोहे।

त्रिगुण रूप निरखते त्रिभुवन जन मोहे॥

ॐ जय शिव ओंकारा॥

अक्षमाला वनमाला मुण्डमाला धारी।

त्रिपुरारी कंसारी कर माला धारी॥

ॐ जय शिव ओंकारा॥

श्वेताम्बर पीताम्बर बाघम्बर अंगे।

सनकादिक गरुणादिक भूतादिक संगे॥

ॐ जय शिव ओंकारा॥

कर के मध्य कमण्डलु चक्र त्रिशूलधारी।

सुखकारी दुखहारी जगपालन कारी॥

ॐ जय शिव ओंकारा॥

ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका।

मधु-कैटभ दो‌उ मारे, सुर भयहीन करे॥

ॐ जय शिव ओंकारा॥

लक्ष्मी व सावित्री पार्वती संगा।

पार्वती अर्द्धांगी, शिवलहरी गंगा॥

ॐ जय शिव ओंकारा॥

पर्वत सोहैं पार्वती, शंकर कैलासा।

भांग धतूर का भोजन, भस्मी में वासा॥

ॐ जय शिव ओंकारा॥

जटा में गंग बहत है, गल मुण्डन माला।

शेष नाग लिपटावत, ओढ़त मृगछाला॥

ॐ जय शिव ओंकारा॥

शनि दोषों से मुक्ति के लिए सावन के शनिवार पर मकर, कुंभ, धनु, मिथुन और तुला राशि वाले कर लें ये उपाय

  • मां पार्वती आरती-

जय पार्वती माता जय पार्वती माता

 

ब्रह्म सनातन देवी शुभ फल कदा दाता।

जय पार्वती माता जय पार्वती माता।

 

अरिकुल पद्मा विनासनी जय सेवक त्राता

 

जग जीवन जगदम्बा हरिहर गुण गाता।

 

जय पार्वती माता जय पार्वती माता।

 

सिंह को वाहन साजे कुंडल है साथा

 

देव वधु जहं गावत नृत्य कर ताथा।

 

जय पार्वती माता जय पार्वती माता।

 

सतयुग शील सुसुन्दर नाम सती कहलाता

 

हेमांचल घर जन्मी सखियन रंगराता।

 

जय पार्वती माता जय पार्वती माता।

 

शुम्भ निशुम्भ विदारे हेमांचल स्याता

 

सहस भुजा तनु धरिके चक्र लियो हाथा।

 

जय पार्वती माता जय पार्वती माता।

 

सृष्ट‍ि रूप तुही जननी शिव संग रंगराता

 

नंदी भृंगी बीन लाही सारा मदमाता।

 

जय पार्वती माता जय पार्वती माता।

 

देवन अरज करत हम चित को लाता

 

गावत दे दे ताली मन में रंगराता।

 

जय पार्वती माता जय पार्वती माता।

 

श्री प्रताप आरती मैया की जो कोई गाता

 

सदा सुखी रहता सुख संपति पाता।

 

जय पार्वती माता मैया जय पार्वती माता।

 

[ad_2]

Source link

If you like it, share it.
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *