[ad_1]
शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से शनिदेव की पूजा- अर्चना की जाती है। इस दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिदेव की आरती जरूर करें। शनिदेव की कृपा होने पर व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। आगे पढ़ें शनिदेव की आरती-
शनिदेव की आरती :
जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी।
सूर्य पुत्र प्रभु छाया महतारी॥
जय जय श्री शनि देव….
श्याम अंग वक्र-दृष्टि चतुर्भुजा धारी।
नी लाम्बर धार नाथ गज की असवारी॥
जय जय श्री शनि देव….
क्रीट मुकुट शीश राजित दिपत है लिलारी।
मुक्तन की माला गले शोभित बलिहारी॥
जय जय श्री शनि देव….
20 नवंबर को इस ग्रह के उदय होने से जनमानस में पड़ेगा शुभ- अशुभ प्रभाव, जानें अपनी राशि का हाल
मोदक मिष्ठान पान चढ़त हैं सुपारी।
लोहा तिल तेल उड़द महिषी अति प्यारी॥
जय जय श्री शनि देव….
देव दनुज ऋषि मुनि सुमिरत नर नारी।
विश्वनाथ धरत ध्यान शरण हैं तुम्हारी॥
जय जय श्री शनि देव भक्तन हितकारी।।
[ad_2]
Source link
Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!