Hindustan Hindi News

[ad_1]

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन या युति बनाता है, तो उसका असर 12 राशियों पर पड़ता है। मंगल ग्रह ने 26 फरवरी को मकर राशि में गोचर कर लिया है, इस राशि में पहले से शनिदेव विराजमान हैं। शनिदेव का मंगल ग्रह के साथ युति होने का देश-दुनिया पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। मंगल व शनि की युति के दौरान जानें किन राशि वालों को रहना होगा सावधान-

कर्क– कर्क राशि वालों की कुंडली में मंगल और शनि की युति सप्तम भाव में बन रही है। जिसे दांपत्य जीवन और साझेदारी का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपके दांपत्य जीवन में थोड़ी परेशानियां हो सकती हैं। पार्टनरशिप के काम में हानि हो सकती है। साझेदार का काम शुरू करने का सोच रहे हैं, तो अभी टाल दें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

32 दिन अस्त रहने के बाद देवगुरु बृहस्पति होने जा रहे उदित, इन 3 राशि वालों का जगेगा भाग्य

धनु- आपकी राशि में मंगल और शनि की युति दूसरे भाव में बन रही है। जिसे धन या वाणी का बाव कहा जाता है। इसलिए आपको इस दौरान व्यापार में मुनाफा कम हो सकता है। व्यापार में कोई नई डील फाइनल करने से बचें। अपनी वाणी पर संयम बरतें। रिश्तों में खटास आ सकती है।

कन्या- आपकी राशि में शनि और मंगल की युति पंचम भाव में हो रही है। पंचम भाव को लव लाइफ, संतान और उच्च शिक्षा का भाव कहा जाता है। इस दौरान आपकी लव लाइफ में मुश्किलें आ सकती हैं। संतान से संबंधित दिक्कतें आ सकती हैं। छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है।

14 मार्च के बाद इन राशि वालों के बिगड़ेंगे बनते काम, 27 मार्च के बाद बनेंगे धन लाभ के प्रबल योग

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

[ad_2]

Source link

If you like it, share it.
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *