Hindustan Hindi News

[ad_1]

जीवन में सफलता के लिए व्यक्ति इंतजार करता है। बहुत से लोग अत्यधिक मेहनत करते हैं, लेकिन इसका लाभ नहीं मिलता। कुछ लोग ऐसे भी देखे होंगे जिनकी किस्मत शादी के बाद खुल जाती है। जैसे ही शादी होती है ऐसे लेागों के जीवन में सफलता कदम चूमने लगती है। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार हाथों में ऐसी रेखाएं होती हैं जो शादी के बाद जीवन में सफलता और तरक्की का संकेत करती हैं। जिन लोगों के हाथों में ऐसी रेखाएं होती हैं उनकी किस्मत का पिटारा शादी के बाद ही खुलता है और इसके बाद वे जीवन में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखते। इस तरह लोगों काजीवन शादी के बाद पूरी तरह से पलट जाता है। जानिए हाथों में ऐसी रेखओं के बारे में। 

 Shani Margi 2022: 9 दिन बाद शनि की बदल रही है चाल, आने वाले 3 महीने इन राशियों पर रहेंगे भारी

-हाथ में यह रेखा होती है भाग्य रेखा। अधिकांश स्थिति में चंद्र पर्वत से निकलकर भाग्य रेखा हृदय रेखा को पार करते हुए शनि पर्वत तक पहुंचती है। लेकिन यदि भाग्य रेखा हृदय रेखा पर आकर मिल जाए और इसमें से एक शाखा निकलकर मस्तिष्क रेखा तक पहुंचकर क्रॉस का निशान बना दे तो ऐसे लोग शादी के बाद जीवन में ऊंचाइयों को पाते हैं। हालांकि ऐसे लोगों मेहनत बहुत करनी पड़ती है। 

-यदि भाग्य रेखा दो मुखी है तो ऐसे लोगों के जीवन में आय के दो तरह के स्रोत बनते हैं। ऐसे लोग नौकरी के साथ-साथ व्यापार भी करते हैं। 

-जिन लोगों के हाथ में भाग्य रेखा हृदय रेखा पर ही आकर रुके तो ऐसे लोगों के जीवनसाथी समान कार्य करते हुए आगे बढ़ते हैं। ज्यादातर ऐसे लोगों के जीवनसाथी एक ही प्रोफेशन में होते हैं। 

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)

 

[ad_2]

Source link

If you like it, share it.
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *