Hindustan Hindi News

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

ज्योतिष में शुक्र को महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। शुक्र ग्रह के शुभ होने पर मां लक्ष्मी की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है। वहीं शुक्र देव के अशुभ होने पर व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। शुक्र देव ने 29 दिसंबर को राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन शुक्र देव मकर राशि में प्रवेश करेंगे। ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है। शुक्र के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। आइए जानते हैं शुक्र के राशि परिवर्तन करने से किसे होगा सबसे अधिक फायदा- 

मेष राशि- 

  • कार्यों के प्रति उत्साह रहेगा।
  • धर्म-कर्म के प्रति रूझान बढ़ेगा।
  • माता का सहयोग मिलेगा।
  • माता से धन प्राप्ती के योग हो सकते हैं। 
  • किसी मित्र का आगमन हो सकता है।
  • बौद्धिक कार्यों से धर्नाजन होगा। 
  • नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है।
  • परिवार के संग किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है।

सूर्य ने किया धनु राशि में प्रवेश, आने वाले 1 माह तक ये राशि वाले रहेंगे मौज में

कर्क राशि- 

  • कारोबार के विस्तार की योजना साकार होगी।
  • भाइयों का सहयोग मिलेगा।
  • घर-परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। 
  • वस्त्रादि उपहार भी मिल सकते हैं।
  • नौकरी में परिवर्तन के साथ दूसरे स्थान पर भी जाना पड़ सकता है।
  • आयात-निर्यात कारोबार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
  • माता का सानिंध्य मिलेगा। 
  • वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है।

वृश्चिक राशि- 

  • आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे।
  • घर-परिवार की सुख सुविधाओं का विस्तार होगा।
  • जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है।
  • कार्यक्षेत्र में परिवर्तन संभव है, परिश्रम की अधिकता रहेगी।
  • माता का सानिंध्य व सहयोग मिलेगा।
  • लाभ में वृद्धि की संभावना है।
  • नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।

31 दिसंबर तक का समय इन तारीखों में जन्मे लोगों के लिए शुभ, महालाभ के योग

मीन राशि- 

  • मन में प्रसन्नता के भाव तो रहेंगे, फिर भी आत्म संयत रहें।
  • नौकरी में किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। 
  • आय में वृद्धि होगी।
  • अफसरों का सहयोग मिलेगा।
  • परिवार का भी सहयोग मिलेगा। 
  • वस्त्रों आदि पर खर्चों में वृद्धि हो सकती है।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *