Hindustan Hindi News

[ad_1]

हस्तरेखा विज्ञान में जितना महत्व रेखाओं का है उतना ही इन पर बनने वाले चिह्नों का भी है। रेखाओं और पर्वत पर बनने वाले निशान व्यक्ति के जीवन को बहुत हद तक प्रभावित करते हैं। पर्वत पर मौजूदगी और चिह्न के तरीका का परिणाम भी अलग-अलग होता है। कुछ निशान व्यक्ति को बेहद भाग्यशाली बना देते हैं जबकि कुछ परेशानी देते हैं। जानिए ऐसे ही कुछ खास चिह्नों के बारे में।   
-हाथ में बहुत ही शुभ निशान माना गया है रथ का। जिन लोगों के हाथ में रथ का निशान होता है वह राजा के समान जीवन व्यक्ति करता है। यह चिह्न होने पर व्यक्ति के जीवन में राजा के समान तमाम तरह के सुख प्राप्त होते हैं। हस्तरेखा विज्ञान में रथ का निशान बहुत ही दुर्लभ माना गया है। 
-हाथ में अंडाकार निशान जिस भी रेखा पर मौजूद रहे, समझ लीजिए उसका महत्व कम हो गया है। यह निशान जिस रेखा या पर्वत पर होता है उसके शुभ प्रभावों को कम कर देता है। 

जिंदगी के हर सुख का भोग करते हैं ऐसे लोग

-तलवार का निशान भी अशुभ चिह्नों की श्रेणी में आता है। यदि व्यक्ति की हथेली में तलवार का निशान है तो वह जीवनभर कठिन संघर्ष से गुजरता रहता है। 
-स्वास्तिक का निशान शुभ चिह्न है। जिन लोगों के हाथ में स्वास्तिक का निशान होता है वे धर्म के क्षेत्र में शिखर पर होते हैं। दुनियाभर में उनका नाम होता है। 
-गज का निशान भी दुर्लभ श्रेणी में आता है। जिन लोगों की हथेली में गज का निशान होता है वे राजा समान सुखों को भोगते हैं। 
-हाथ में मीन यानि मछली के निशान को भी बहुत ही शुभ माना गया है। जिन लोगों के हाथ में मछली का निशान होता है वे बेहद भाग्यशाली होते हैं। 
-यदि हाथ में ध्वज यानी झंडे का निशान है तो व्यक्ति प्रत्येक क्षेत्र में सफलता पाता है। इस तरह के लोग सभी तरह के विवादों में विजयी रहते हैं। 
(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *