Hindustan Hindi News

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

हाथ में रेखाएं दो भागों में बंटकर वी की आकृति बनाती हैं। इन्हें दोमुखी रेखा भी कहा जाता है। यह रेखा मस्तिष्क, जीवन, भाग्य और हृदय रेखा किसी पर भी हो सकती है। दो मुखी रेखाएं व्यक्ति के जीवन को बहुत असर डालती हैं। इन्हीं से एक है दोमुखी जीवन रेखा। यदि आपकी जीवनरेखा आखिर में वी की आकृति बनाती है तो ऐसे व्यक्ति जीवन में कभी भी गंभीर बीमार नहीं पड़ते। इस चिह्न की वजह से बुढ़ापा शानदार गुजरता है।

इस रेखा से नहीं बनती पति-पत्नी में बात, रहता है झगड़ा

ऐसे लोगों का कर्म स्थान जन्म स्थान से दूर होता है। जीवन में विदेश यात्रा के बहुत से मौके मिलते हैं। हालांकि ये लोग थोड़ा भावुक किस्म के होते हैं और दूसरों को अपने दिल की बात बता देते हैं। ये दिल के बहुत साफ होते हैं। यदि मस्तिक रेखा दो मुखी हो तो यह बहुत सकारात्मक संकेत है। इसका मतलब है व्यक्ति समझदार है। इन लोगों को व्यापार की बहुत समझ होती है। ये चीजों को बहुत जल्द समझ जाते हैं। जब भी इस तरह के लोगों से मिलते हैं तो उनके पास जानकारियों का बड़ा खजाना होता है। इन लोगों को दिमाग बहुत तेज होता है। ऐसे लोग जीवन में अच्छा पैसा कमाते हैं। यदि भाग्य रेखा नीचे अथवा ऊपर से दो भागों में बंटी हुई है तो यह बहुत शुभ योग है। यदि शुरू से ही भाग्य रेखा दो भागों में बंट जाए तो ऐसे लोगों को जीवन में संघर्ष नहीं करना पड़ता। ये लोग बहुत जल्दी कमाना शुरू कर देता है। यदि ऊपर से भाग्य रेखा दो भागों में बंटे तो वह एक से अधिक आय के स्रोत का योग बनाता है।   

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)

[ad_2]

Source link

If you like it, share it.
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *