Hindustan Hindi News

[ad_1]

होली से ठीक पहले राहु- केतु ने राशि परिवर्तन कर लिया है। राहु- केतु को पापी ग्रह कहा जाता है। जहां राहु- केतु के अशुभ होने पर व्यक्ति  को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, वहीं राहु- केतु के शुभ होने पर व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। आइए जानते हैं, राहु- केतु के राशि परिवर्तन से कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। खर्च बढ़ेंगे।

वृष राशि- संयत रहें। बेकार के क्रोध से बचें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के मौके मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है।

मिथुन राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। बातचीत में संयत रहें। बेकार के वाद-विवाद से बचें। रहन-सहन बाधित हो सकता है। नौकरी में आय बढ़ेगी।

कर्क राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। मन परेशान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में व्यर्थ का परिश्रम रहेगा। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें।

सिंह राशि- मानसिक शांति तो हो सकती है, पर आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही है।

सूर्य ने कर लिया है मीन राशि में प्रवेश, 14 अप्रैल तक इन राशियों पर नहीं आएगा कोई संकट, देखें क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल

कन्या राशि- मन परेशान रहेगा। धैर्यशीलता बनाए रखें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

तुला राशि- मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ बढ़ेगा। परिवार में आपसी सद्भाव रहेगा। नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि- संयत रहें। मानसिक शांति के प्रयास करें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त हो सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। आय बढ़ेगी।

धनु राशि- नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। अफसरों से बेकार के वाद-विवाद से बचें। बातचीत में संतुलित रहें। स्थान परिवर्तन के योग हैं।

मकर राशि- वाणी क्रेप्रभाव में वृद्धि तो होगी। क्रोध के अतिरेक से बचें। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिलेगा।

कुंभ राशि- परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। खर्चों में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद नतीजे मिलेंगे। संतान से सुखद समाचार मिलेगा।

मीन राशि- संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार में आपसी वाद-विवाद से बचें। संतान की सेहत के प्रति सचेत रहें। घर में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।

[ad_2]

Source link

If you like it, share it.
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *