Hindustan Hindi News

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

नौकरी एक ऐसा शब्द जिसे सुनते ही तरह -तरह के सवाल हम सभी के मन में आने लगते हैं। सबसे पहला सवाल जो हम सभी के मन में आता है। नौकरी कैसी है, सरकारी या प्राइवेट। तनख्वाह कितनी है और न जाने क्या- क्या। नौकरी चाहे किसी भी हो उसे पाने के लिए हर किसी को बहुत मेहनत करनी पड़ती। चाहे वह फ्रेशर हो या कोई अनुभवी व्यक्ति। अच्छी नौकरी पाने की चाह और उसे लेकर होने वाली जदोजहद हम सभी के शारीरिक रूप से थका देने के साथ ही साथ मानसिक रूप से भी परेशान कर देती है। लेकिन आज हम आपको उन फेंगशुई टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनकी मदद से आप अपने अंदर मौजूद एनर्जी में कुछ पॉजिटिव बदलाव होते हुए देखेंगे। जो आपको एक अच्छी नौकरी दिलाने में काफी मददगार साबित हो सकता है।

● घर का उत्तरी क्षेत्र आपके करियर में पॉजिटिव एनर्जी के प्रवाह को बनाएं रखने में सहायता प्रदान करता है। करियर में सफलता हासिल करने के लिए घर के उत्तरी कोने में उन लोगों की फोटो लगाएं जो आपको प्रेरित करते हैं।

● घर के उत्तर दिशा में विश्व का नक्शा लगाने से आप अपने लिए एक अच्छे और बेहतर करियर का चुनाव कर सकते हैं।

● करियर में सफलता पाने के लिए घर या ऑफिस के उत्तर-पश्चिमी कोने में धातु की बनी कोई भी फेंगशुई चीज जैसे धातु की गेंद रख सकते हैं।

● पॉजिटिव एनर्जी के फ्लो को बनाएं रखने के लिए अपनी अलमारी को ठीक तरीके से व्यवस्थित रखें। बिखरा और भरी हुई अलमारी न रखें।

● बेड के नीचे कोई भी वस्तु न रखें। 

● फेंगशुई के अनुसार पॉजिटिव एनर्जी को बनाएं रखने के लिए अच्छा भोजन करें, पूरी नींद लें। ताकि आपके मन में अच्छे ख्यालों का सकें।

● घर की उत्तरी कोने में काला या नीला रंग की वस्तु रखना बेहद प्रभावी माना जाता है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

[ad_2]

Source link

If you like it, share it.
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *