Hindustan Hindi News

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

धनु राशि का स्वामी गुरु बृहस्पति है। बृहस्पति को नव ग्रहों में गुरु की उपाधि प्राप्त है। इस राशि के जातक मस्ती- मजाक करने वाले, हमेशा जोश और उत्साह से भरे हुए होते हैं। यह यात्रा करना बेहद पंसद करते हैं जिससे इन्हें नई चीजें करने का उत्साह मिलता है। इस राशि के जातक हमेशा आजाद रहना पसंद करते है। आइए जानते है कि धनु राशि के जातक के लिए कौन सा रत्न धारण करना बेहद लाभकारी साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें- Ratna Jyotish: कुंभ राशि के लोगों के लिए सबसे भाग्यशाली रत्न, बदल सकता है तकदीर

 पुरूषों के लिए रत्न:

धनु राशि के जातक बेहद आध्यात्मिक होते हैं। यह जीवन का सार खोजने की इच्छा शक्ति रखते हैं। धनु राशि के पुरुषों को बृहस्पति ग्रह के रत्न फिरोजा धारण करना चाहिए। यह रत्न राहु-केतु को शांत रहने में मदद करता है। इस रत्न को धारण करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इस रत्न को धारण करने से कई बड़ी- बड़ी बीमारियों से छुटकारा मिल जाता है। 

महिलाओं के लिए भाग्यशाली रत्न: 

धनु राशि की महिलाओं को नीले रंग का टोपाज रत्न धारण करना चाहिए। इस रत्न को धारण करने से अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाया जा सकता है। 

धनु राशि का रत्न:

धनु राशि के लोगों के लिए उनका राशि रत्न पुखराज होता है। इस रत्न को धारण करने से व्यापार में तरक्की पाने की रास्ता खुल जाता है। इस रत्न को धारण करने से मन सम्मान में बढ़ोतरी होती है। इस रत्न को धारण करने से धन की कमी कभी महसूस नहीं होती है।

कैसे धारण करें: 

पुखराज को हमेशा सोने की अंगूठी में पहनना चाहिए। गुरुवार के दिन गुरु बृहस्पति की पूजा कर ॐ गुं गुरुवाये नमः मंत्र का जाप कर दाहिने हाथ की तर्जनी उंगली में पुखराज रत्न को धारण करें।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

[ad_2]

Source link

If you like it, share it.
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *