Hindustan Hindi News

[ad_1]

Vakri Budh 2022: बुध ग्रह 21 अगस्त 2022, रविवार से अपनी स्वराशि कन्या में संचरण कर रहे हैं। अब 10 सितंबर को इसी राशि में वक्री होकर 2 अक्टूबर को फिर से मार्गी होंगे। इसके बाद 26 अक्टूबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे। जानें वक्री बुध का सभी 12 राशियों पर प्रभाव-

1. मेष– बुध आपकी राशि के छठवें भाव में वक्री गोचर करेंगे। बुध के प्रभाव के कारण आपको शत्रुओं से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ है।

2. वृषभ- आपकी राशि के पंचम भाव में वक्री बुध मिले-जुले परिणाम देंगे। इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संबंधों में सुधार होगा। धन निवेश के लिए समय अति उत्तम रहेगा।

इसे पढ़ें: अनंत चतुर्दशी के दिन ये संयोग बढ़ा रहे दिन का महत्व, जानें गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त

3. मिथुन- वक्री बुध आपकी राशि के चौथे भाव में शुभ साबित होगा। इस अवधि में आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। हालांकि कार्यस्थल पर आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

4. कर्क- कर्क राशि वालों के तीसरे भाव में बुध ग्रह मिलेजुले परिणाम देगा। इस अवधि में आप वाणी और गुस्से पर काबू रखें। शत्रुओं से सावधान रहें।

5. सिंह– आपकी राशि के दूसरे भाव में वक्री बुध मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। परिवार में सदस्यों के बीच मतभेद हो सकते हैं। वाणी पर संयम बरतें। छात्रों के लिए समय शुभ रहेगा।

6. कन्या– कन्या राशि के प्रथम भाव में वक्री बुध कष्टकारी साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की सलाह दी जाती है।

7. तुला- आपकी राशि के 12वें भाव में बुध का वक्री होना सामान्य फलकारी रहेगा। इस अवधि में आपको वाणी और क्रोध पर काबू रखने की जरूरत है। नौकरी में तरक्की मिल सकती है।

8. वृश्चिक- आपकी राशि के 11वें भाव में बुध का वक्री होना शुभ रहेगा। घर की शांति और प्रसन्नता का माहौल रहेगा। अधूरे काम पूरे होंगे।  सेहत के प्रति सतर्क रहें।

9. धनु- आपकी राशि के 10वें भाव में बुध का वक्री होना कार्यस्थल पर तरक्की दिला सकता है। व्यापारियों को मुनाफा हो सकता है। वाणी पर संयम बरतें।

इसे पढ़ें:  शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर से, जानें इस साल आश्विन मास के नवरात्रि क्यों हैं खास

10. मकर– मकर राशि के नौवें भाव में बुध का वक्री होना शुभ फलदायी रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। करियर में सफलता मिलेगी।

11. कुंभ- आपकी राशि के 8वें भाव में बुध का गोचर मिलेजुले परिणाम देगा। इस दौरान आप काम का बोझ महसूस कर सकते हैं। धैर्य से काम लें।

12. मीन- मीन राशि वालों के सातवें भाव में बुध का वक्री होना शुभ साबित होगा। व्यापारियों को इस दौरान सावधान रहने की जरूरत है। गुस्से पर काबू रखें। 

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *