16 जनवरी से मेष समेत इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, मंगलदेव की होगी कृपा

[ad_1]

जब किसी ग्रह का राशि परिवर्तन होता है, तो वह कुछ राशियों पर शुभ और कुछ राशियों पर अशुभ प्रभाव डालताहै। साल 2022 में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। 2022 के पहले महीने में मंगल 16 जनवरी को धनु राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल राशि परिवर्तन का मेष से लेकर मीन राशि तक पर प्रभाव पड़ेगा।

मंगल के धनु राशि में प्रवेश करने पर कई लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। मंगल देव की कृपा से इन राशियों के जातकों को धन लाभ भी हो सकता है। जानिए किन राशि वालों के जीवन पर पड़ेगा शुभ प्रभाव-

मेष- मेष राशि वालों के लिए मंगल राशि परिवर्तन किसी वरदान से कम नहीं है। मेष राशि पर मंगल देव का आधिपत्य है। मंगल गोचर के प्रभाव से धन, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। मंगल गोचर काल में मंगल देव का पूरी कृपा रहेगी। इस दौरान करियर और व्यापार में लाभ हो सकता है।

मिथुन- मिथुन राशि वालों के लिए मंगल राशि परिवर्तन शुभ साबित होगाष 16 जनवरी को मंगल के धनु राशि में गोचर करते ही आपके लिए धन लाभ के योग बनेंगे। बिजनेस या नौकरी में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं। इस दौरान आप कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं।

कन्या– मंगल राशि परिवर्तन के प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। इस दौरान आपको करियर में नए अवसर मिलेंगे। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। अचानक धन लाभ भी हो सकता है। जिस काम में हाथ डालेंगे, वह पूरा होगा।

31 जनवरी तक ये तीन बड़े ग्रह होंगे अस्त, शनि का इन 4 राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

मीन- मीन राशि वालों को शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। इस दौरान कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं, तो यह समय आपके लिए शुभ है। आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। मेहनत से किए गए कार्य में सफलता हासिल होगी।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *