Hindustan Hindi News

[ad_1]

ज्योतिषशास्त्र में राशि परिवर्तन को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। 17 सितंबर को सूर्य देव राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस दिन सूर्य देव कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने से सभी 12 राशियां प्रभावित होंगी। कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होगी। ज्योतिषशास्त्र के लिए 17 सितंबर का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। आइए जानते हैं सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने से कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल… 

मेष राशि- मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।  वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। धन की स्थितियों में सुधार होगा। रुके हुए काम बनेंगे।

वृष राशि- आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। माता का सानिध्य मिलेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। आय में वृद्धि होगी। खर्च की स्थिति से परेशान रहेंगे। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संचित धन में कमी आ सकती है। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं।

मिथुन राशि- कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मानसिक कठिनाइयां बढ़ेंगी। तनाव भी हो सकता है। पारिवारिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

बुध देव कन्या राशि में करेंगे हलचल, जानें सभी राशियों पर इसका प्रभाव, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

कर्क राशि- आत्मसंयत रहें। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ सकती है। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। कारोबार में सुधार होगा। विस्तार के लिए निवेश कर सकते हैं। यात्रा पर जा सकते हैं। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। कुटुम्ब में किसी बुजुर्ग को हानि हो सकती है। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है।

सिंह राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। नौकरी में इच्छा-विरुद्ध कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। यात्रा योग बन रहे हैं। विवादों से बचें। लंबी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि- संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। वाहन सुख में कमी आ सकती है। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव पड़ेगा। सेहत का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति रहेगी, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सुखद परिणाम मिलेंगे।

तुला राशि- मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में सुधार हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। भाइयों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

सितंबर का महीना इन 5 राशियों के लिए रहेगा वरदान के समान, खूब होगी धन की बरसात

वृश्चिक राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। माता-पिता का साथ मिलेगा। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। वाणी में सौम्यता रहेगी। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। यात्रा पर जाना हो सकता है। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं।

धनु राशि- किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। खर्चों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु आत्मसंयत रहें। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि- मन अभी परेशान रहेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। सचेत रहें। कारोबार में सुधार होगा। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता में कमी आएगी। आवेश के अतिरेक से बचें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। बातचीत में संयत रहें। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। शुभ समाचार मिलेंगे।

कुंभ राशि- मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। क्षणे रुष्टा- क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। खर्चों की अधिकता से चिन्तित रहेंगे। व्यर्थ के विवादों से बचने का प्रयास करें। किसी कानूनी मामले में फंस सकते हैं। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा।

मीन राशि- किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। उच्च शिक्षा के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। भागदौड़ अधिक रहेगी। भाई-बहनों के सहयोग से कारोबार की स्थिति में सुधार हो सकता है। मानसिक अशांति रहेगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *