Hindustan Hindi News

[ad_1]

19 June 2022 Lucky Zodiac Signs: हर दिन ग्रहों की स्थिति बदलने से राशिफल में भी बदलाव होता है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में हर दिन बदलाव होता है। 19 जून 2022, को रविवार है। रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित माना गया है। मान्यता है कि इस दिन सूर्यदेव की विधिवत पूजा करने से सुख, समृद्धि व खुशहाली का आगमन होता है। जानें 19 जून की लकी राशियों के बारे में- 

मिथुन- मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति रहेगी। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। यात्रा पर जा सकते हैं। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। माता का सहयोग म‍िलेगा। धन लाभ के योग बनेंगे। नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा। 

19 जून को इन बर्थडेट वालों को मिलेगा धन लाभ, करियर में तरक्की के योग

तुला- परिवार का माहौल सुखद रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं।अफसरों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। परन्तु खर्च भी बढ़ेंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ेगी। आय की स्थिति सन्तोषजनक हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें। धार्म‍िक यात्रा के योग भी हैं।

संबंधित खबरें

कुंभ- वाणी में मधुरता रहेगी। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। मन अशान्त रहेगा। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। खर्चों में वृद्धि होगी। 

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

 

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *