Hindustan Hindi News

[ad_1]

ज्योतिष शास्त्र की तरह ही अंक ज्योतिष से भी भविष्यफलक का आंकलन किया जाता है। 2022 मूलांक 6 वालों के लिए लाभकारी साबित होगा। मूलांक 6 के स्वामी ग्रह शुक्र हैं। महीने की 6, 15 और 24 तारीखों में जन्मे लोगों का मूलांक 6 होगा। नए साल में इन लोगों को नौकरी में तरक्की मिलने के साथ धन लाभ के योग बनेंगे। जानिए कैसी रहेगी इनकी आर्थिक और करियर की स्थिति-

नौकरी में नए अवसर- मूलांक 6 वालों को नौकरी में नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। घर-परिवार का सहयोग मिलेगा। नौकरी वाले लोगों को काम में मजबूती प्राप्त होगी। प्रमोशन हो सकता है। बिजनेस करने वाले जातकों को मुनाफा हो सकता है। नए साल में आप व्यापार का विस्तार कर सकते हैं। वाहन व भवन सुख की प्राप्ति हो सकती है।

2022 में शनि ढैय्या की कुछ ऐसी रहेगी स्थिति, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

पारिवारिक जीवन- लव लाइफ में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। पार्टनर संग किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। करियर में जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। सिंगल जातकों की लव लाइफ में किसी खास की एंट्री हो सकती है।

छात्रों के लिए समय अनुकूल-

शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए साल 2022 अनुकूल रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को शुभ समाचार मिल सकता है। इस दौरान पढ़ाई पर फोकस बनाए रखें। जुलाई और अगस्त महीने में पढ़ाई से मन उचट सकता है।

सेहत-

नए साल में आपका स्वास्थ्य उत्तम रहने वाला है। साल के बीच में आपको छाती, पेट और गले की समस्या हो सकती है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *