Hindustan Hindi News

[ad_1]

ग्रह के राशि परिवर्तन का सीधा असर मानव जीवन पर पड़ता है। साल 2022 में कई ग्रहों की चाल में परिवर्तन होगा। जनवरी महीने में पूरे 42 दिनों के लिए ग्रहों के सेनापति और भूमि पुत्र मंगल 16 जनवरी को धनु राशि में गोचर कर गए हैं। यहां वह 16 फरवरी 2022 तक रहेंगे। इस राशि में शुक्र ग्रह पहले से विराजमान हैं। धनु राशि में मंगल और शुक्र ग्रह की युति कई राशि वालों को लाभ पहुंचाएंगी। जानिए उन 4 राशि वालों के बारे में, जिन्हें होगा विशेष लाभ-

1. मेष- मंगल और शुक्र की युति मेष राशि वालों के लिए शुभ फलदायी साबित होगी। शुक्र के प्रभाव से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं। मंगल देव की कृपा के चलते आपको करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में मुनाफे के योग बनेंगे।

18 जनवरी से इन 5 राशियों के लोग रहें सावधान, बुधदेव डाल सकते हैं नकारात्मक प्रभाव

2. धनु– फरवरी तक मंगल और शुक्र की युति आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आएगी। इस दौरान आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। शत्रु परास्त होंगे। करियर में सफलता और व्यापार में मुनाफे के योग बन रहे हैं।

3. कुंभ- मंगल गोचर आपके लिए लाभकारी रहेगा। इस दौरान करियर-कारोबार में धन लाभ के योग बनेंगे। बीते समय में किए गए निवेश का लाभ मिलेगा। आपकी कोई मनचाही इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। विवाहितों का दांपत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा।

30 जनवरी से शुक्र होने जा रहे मार्गी, इन 4 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

4. मिथुन- मंगल राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ रहने वाला है। 31 जनवरी तक आपको धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। नौकरी व बिजनेस करने वालों को सफलता मिल सकती है। मंगल गोचर से दौरान आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। इस दौरान आप कोई नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। फरवरी माह की शुरुआत में कोई सुखद समाचार मिल सकता है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *