[ad_1]
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में किसी भी ग्रह के राशि परिवर्तन का विशेष महत्व होता है। ग्रह के एक राशि से दूसरे राशि में गोचर करने का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। फरवरी में मकर राशि में चार ग्रहों की युति से चतुर्ग्रही योग बनने जा रहा है।
वर्तमान में मकर राशि में बुध और शनिदेव मौजूद हैं। 26 फरवरी को ग्रहों के सेनापति मंगल भी इस राशि में गोचर कर जाएंगे। जबकि 17 फरवरी को शुक्र मकर राशि में प्रवेश करेंगे। चार ग्रहों के मकर राशि में आने से चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा। जानिए किन राशि वालों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव-
मेष– चतुर्ग्रही योग आपकी राशि के दशम यानी करियर भाव में बनेगा। ग्रहों का संयोग आपके लिए शुभ साबित होगा। इस दौरान आपकी नई नौकरी लग सकती है। पदोन्नति होने के योग बनेंगे। आपकी कार्यशैली में सुधार होगा। उच्चाधिकारियों संग रिश्ते मधुर होंगे।
वृषभ-चतुर्ग्रही योग वृषभ राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा। इस दौरान आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, सफलता हासिल करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है।
शनि उदय से मेष समेत इन राशियों का जगेगा सोया भाग्य, क्या शामिल है इसमें आपकी राशि?
तुला- तुला राशि वालों के चतुर्थ यानी सुख, माता भाव में चतुर्ग्रही योग बनेगा। इस दौरान पारिवारिक जीवन की समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। शुभ समाचार मिल सकता है। संतान पक्ष की ओर से चिंताएं कम होंगी। समाज में मान-सम्मान मिलेगा।
वृश्चिक– चतुर्ग्रही योग आपकी राशि के नवम यानी धन, वाणी भाव में बनेगा। इस दौरान आपको अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। व्यापारियों को मुनाफा होगा। निवेश का लाभ मिलेगा।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
[ad_2]
Source link
Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!