4 जनवरी को इन राशि वालों का सूर्य की तरह चमकेगा भाग्य, पढ़ें मेष से मीन राशि तक का हाल

[ad_1]

Horoscope Rashifal 4 January 2022 : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। प. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 4 जनवरी, 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। स्‍वाथ्‍य को लेकर कुछ परेशान‍ियां बढ़ सकती हैं। म‍ित्रों के सहयोग से रोजगार के मौके बढ़ेंगे।

Vastu Tips: इस दिशा में रखें हरी रंग की वस्तुएं, खुल जाएंगे तरक्की के रास्ते

वृष राशि- संयत रहें। क्रोध से बचें। कारोबार में सुधार होगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। जीवनसाथी में स्वास्थ्य विकार रहेंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। व्‍यर्थ के व‍िवादों से दूर रहने का प्रयास करें। यात्रा के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि- आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। अनियोजित खर्च बढ़ सकते हैं। कारोबार के लिए विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। धैर्यशीलता में कमी आएगी। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कर्क राशि- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। नौकरी के कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। मेहनत अधिक रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी।

सिंह राशि- मन परेशान हो सकता है। माता का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्य सुचारु रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें। संचित धन में कमी आ सकती है। प‍िता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्चों की अधिकता से चिन्तित भी रहेंगे। तनाव से बचें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु आत्मसंयत रहें।

कन्या राशि- मन में शान्ति‍ एवं प्रसन्नता रहेगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। उच्च पद की प्राप्ति‍ हो सकती है। कार्यक्षेत्र में तरक्‍की म‍िलेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेक‍िन क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। धन प्राप्ति के योग हैं।

तुला राशि- माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार की स्थिति में सुधार हो सकता है। शीत रोगों से सतर्क रहें। संचित धन में कमी आ सकती है। क्रोध की अधिकता रहेगी। नौकरी में नए अवसर म‍िलेंगे। सुस्‍वादु खानपान मे रुच‍ि बढ़ेगी। मन अशान्त रहेगा।

वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। पठन-पाठन में आलस्‍य बढ़ेगा। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक में बचें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। बातचीत में संयम रखें।

धनु राशि- संयत रहें। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। रहन-सहन भी अव्यवस्थित हो सकता है। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से धनार्जन के साधन बन सकते हैं। खर्च बढ़ेंगे। भाई-बहनों का सानिध्य मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कार्यक्षेत्र में समस्या बढ़ सकती हैं।

सूर्य का शनि की राशि में गोचर, इन 4 राशि वालों को होगा करियर में महालाभ

मकर राशि- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में परिवर्तन हो सकता है। आय के साधन बढ़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। नौकरी में बदलाव आ सकता है।

कुंभ राशि- धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। खर्च बढ़ेंगे। पर‍िवार के साथ लंबी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। लंबे समय से रुका हुए धन की प्राप्‍त‍ि होगी। स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर कुछ परेशानी बढ़ सकती हैं।

मीन राशि- घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भवन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। भाइयों के सहयोग से कार्यक्षेत्र में लाभ के अवसर म‍िलेंगे। उच्‍चाध‍िकार‍ियों से मधुर संबंधों का लाभ म‍िलेगा। सुखद समाचार की प्राप्‍त‍ि होगी।

[ad_2]

Source link

If you like it, share it.
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *