6, 15 या 24 तारीख को जन्मे लोगों को किस महीने में होगा अचानक धन लाभ, पढ़ें मूलांक 6 वार्षिक अंकराशि

[ad_1]

अंकशास्त्र के अनुसार शून्य से नौ तक का प्रत्येक अंक हमारे सौरमंडल की दिव्य शक्तियों द्वारा नियंत्रित होता है। और, इसीलिए हमारे जन्मदिन से जुड़ा अंक यानी मूलांक हमारे जीवन की दिशा-दशा के बारे में बता सकता है। मूलांक जानने के लिए जन्म की तारीख के अंक महत्वपूर्ण माने जाते हैं। इसमें वर्ष और महीने को नहीं गिनते। आने वाले वर्ष 2022 में कैसा होगा आपका भविष्य, जानिए मूलांक के अनुसार। मूलांक 6 का भविष्यफल पढ़ें:

जिस व्यक्ति के जन्म की तारीख किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख है, उनका मूलांक 6 बनता है। अंक छह के स्वामी ग्रह शुक्र हैं,जो वैभव, सौंदर्य, मिलनसारिता, संगीत कला नाट्य में रुचि प्रदान करते हैं। ये रुचियां इस साल आगे बढ़ेंगी। अपनी बुद्धिमता का प्रयोग करकेआप अपने निर्णयों पर सटीक ढंग से अमल कर पाएंगे। धार्मिक परम्पराओं और समाजिक रीति-रिवाजों का पालन करने पर उसका सुफल भी मिलेगा, विशेष लाभ होने के योग हैं।

2022 में गुरु गोचर से होंगे कई बड़े बदलाव, ज्योतिषाचार्य से जानिए भारत पर क्या पड़ेगा असर

आपकी वाणी में ओज रहेगा। सभी को प्रसन्न रखने का प्रयास करेंगे। धार्मिक यात्राएं होंगी। खर्च की अधिकता रहेगी। पिता से सहयोग प्राप्त होगा। बड़ों के प्रति आदरपूर्ण व्यवहार से प्रशंसा पाएंगे। बच्चों के लिए विशेष उपहार खरीदना होगा। पत्नी के प्रति प्रेमभाव बढ़ेगा। संतान की ओर से प्रसन्नता प्राप्त होगी। शुभ कार्यों के आयोजनका अवसर मिलेगा। यदि प्रेम सम्बंध में हैं, तो विवाह तक बात पहुंचेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। अनुकूल समय का लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकते हैं। मित्रों के साथ समय गुजारने का अवसर प्राप्त होगा। जहां तक कार्यक्षेत्र की बात है, तो महिला कर्मचारियों को कार्यक्षेत्र में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। घर के काम-काज बढ़ेंगे। बच्चों को प्रोत्साहित करने वाले व्यवहार की आवश्यकता पड़ेगी।

उपाय

गाय को हरा चारा दें।

शुभ रंग: क्रीम, गुलाबी

[ad_2]

Source link

If you like it, share it.
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *