Hindustan Hindi News

[ad_1]

Basant Panchami 2022 : इस बार बसंत पंचमी का त्योहार 5 फरवरी को मनाया जाएगा। प्रति वर्ष यह पर्व माघ महीना के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। ऋतुराज बसंत का आगमन इसी दिन होता है। सो हिन्दू मतावलंबी इसे धूमधाम से मनाते हैं। बसंत पंचमी पर्व विशेष रूप से बुद्धि व विद्या की अधिष्ठात्री मां सरस्वती को समर्पित होता है। इस अवसर पर मां शारदे की विशेष आराधना की जाती है। इसके अलावा इस दिन कामदेव की भी आराधना का भी विधान है। पौराणिक मान्यता के अनुसार माघ शुक्ल पंचमी को ज्ञान की देवी मां सरस्वती का अवतरण हुआ था। इसी के कारण इस दिन विधि-विधान से देवी सरस्वती की पूजा की जाती है।

आने वाले 11 दिन इन राशियों के लिए बेहद फलदायी, ग्रहों के राजा सूर्य देव रहेंगे मेहरबान

बसंत पंचमी का मुहूर्त

  • पंचांगीय गणना काल के मुताबिक 5 फरवरी को प्रात: 6 बजकर 42 मिनट से पंचमी शुरू होगी। यह तिथि अगले दिन 6 फरवरी, शनिवार की सुबह 6.44 बजे तक रहेगी। इस दिन कला प्रेमी व छात्र-छात्राएं मां शारदे की आराधना करते हैं। इसको लेकर अपने घरों और सार्वजनिक स्थलों पर मां सरस्वती की मूर्ति स्थापित करते हैं तथा शुभ मुहूर्त में वैदिक विधि-विधान के साथ पूजा करते हैं।

13 अप्रैल 2022 तक इन 5 राशियों पर रहेगी गुरु कृपा, नहीं आएगा कोई संकट, रहेंगे मौज में

निर्विवाद है मुहूर्त

  • आचार्यों के मुताबिक 5 फरवरी को बसंत पंचमी का पर्व निर्विवाद है। इसकी पुष्टि करते हुए आचार्य श्रीकृष्णानंद जी पौराणिक ‘शास्त्री जी ने कहा कि इस दिन मां वागिश्वरी (सरस्वती) जयंती मनाई जाती है। वही ताल ठोककर फगुआ गायन व रंगोत्सव का आगाज भी किया जाता है।

[ad_2]

Source link

If you like it, share it.
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *