Hindustan Hindi News

[ad_1]

Lunar Eclipse 2022 November: साल का दूसरा व आखिरी चंद्रग्रहण 25 अक्टूबर को लगा था। अब ठीक 15 दिन बाद 8 नवंबर को कार्तिक मास की पूर्णिमा को  साल का दूसरा चंद्रग्रहण लगेगा। यह पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। भारत में साल का आखिरी चंद्रग्रहण दिखने के कारण देश में सूतक काल मान्य होगा। करीब डेढ़ घंटे इस ग्रहण को देश में देखा जा सकेगा।

भारत में पूर्ण चंद्रग्रहण का समय-

नवंबर में लगने वाला पूर्ण चंद्रग्रहण 8 तारीख को शाम करीब साढ़े पांच से शुरू होकर शाम 06 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। 

13 नवंबर तक बुधदेव की कृपा से इन 5 राशियों की खुलेगी बंद किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

चंद्रग्रहण को कहां देखा जा सकेगा-

भारत के अलावा यह उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, उत्तरी प्रशांत महासागर और हिंद महासागर में देखा जा सकेगा।

चंद्रग्रहण का सूतक काल-

इस चंद्रग्रहण का सूतक काल 08 नवंबर को सुबह 09 बजकर 21 मिनट से प्रारंभ हो जाएगा। जो कि ग्रहण के साथ ही शाम 06 बजकर 18 मिनट पर समाप्त हो जाएगा।

साल का आखिरी चंद्रग्रहण, पढ़ें ग्रहण से जुड़ी खास बातें

दो ग्रहण का क्या पड़ेगा प्रभाव-

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, 15 दिन के भीतर दो ग्रहण लगने से इसका प्रभाव देश-दुनिया पर भी पड़ेगा। मौसम में अचानक बदलाव संभव है। व्यापारियों की चिंता बढ़ सकती है।

चंद्रग्रहण पर बरतें यह सावधानी-

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण एक अशुभ घटना है। इसका हमारे जीवन नेगेटिव असर पड़ता है। ग्रहण काल में मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। शास्त्रों के अनुसार, ग्रहण काल में भोजन की मनाही होती है। ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान करना चाहिए और घर में गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए।

[ad_2]

Source link

If you like it, share it.
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *