[ad_1]
Chandra Grahan Rashifal 2022: साल का आखिरी चंद्रग्रहण एक दिन बाद मंगलवार (8 नवंबर 2022) को कार्तिक पूर्णिमा पर पड़ने जा रहा है। यह चंद्रग्रहण लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि 15 दिन के भीतर यह दूसरा ग्रहण है। प्राचीन कथाओं में ऐसे ग्रहण को विनाशकारी माना गया है। कहा जाता है कि महाभारत युद्ध के समय भी इसी प्रकार से 15 दिन के अंदर दो ग्रहण का योग बना था। इस ग्रहण को लेकर लोगों के मन में कई तरह की आशंकांए हैं। हर ग्रहण की तरह इस ग्रहण का भी सभी 12 राशियों में पर असर देखने को मिलेगा। आगे जानिए ज्योतिष के जानकारों के अनुसार आपकी राश पर इसका क्या प्रभाव होने वाला है।
चंद्रगहण का राशियों पर असर :
अन्य सभी ग्रहण के जैसे इस आखिरी चंद्र ग्रहण का असर भी सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, ग्रहण के चलते आने वाले कुछ समय तक 4 राशियों के लिए लाभ, 4 राशियों के लिए हानि और 4 राशियों सामान्य रहने वाला है। जानिए अपनी राशि के बारे में-
मेष राशि – इस राशि पर ग्रहण का असर कुछ नकारात्मक रह सकता है।
वृष राशि – वृष राशिवालों को भी अभी कोई नया कार्य शुरू करने से बचना होगा।
मिथुन राशि- लाभ के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी।
कर्क राशि- आर्थिक लाभ मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी।
सिंह राशि-आपके लिए ग्रहण मध्यम रहेगा। किसी बाद की चिंता न करें।
कन्या राशि- इर राशिवालों को भी आने वाले कुछ समय तक संभलकर चलना होगा।
तुला राशि- इस राशि के लिए चंद्रहण का खास असर देखने को नहीं मिलेगा।
वृश्चिक राशि- आय में वृद्धि के योग बनेंगे। कार्यों में सफलता मिलेगी।
धनु राशि- स्थिति सामान्य रहेगी। आय मध्यम रह सकती है।
मकर राशि- मकर राशिवालों के लिए भी यह ग्रहण हानि के योग बना रहा है।
कुंभ राशि- सभी तरह से इस राशि के लिए ग्रहण लाभकारी सिद्ध होगा।
मीन राशि- मीन राशियों वालों पर ग्रहण का ज्यादा प्रभाव नहीं होगा।
कहां-कहां दिखेगा चंद्रग्रहण ?
साल का आखिरी चंद्रग्रहण भारत समेत दक्षिणी/पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, पेसिफिक, अटलांटिक और हिंद महासागर में देखने को मिलेगा।
चंद्र ग्रहण का समय (Chandra Grahan 2022 Time in India):
साल का आखिरी ग्रहण कार्तिक पूर्णिमा, 8 नवंबर 2022 को पड़ेगा। चंद्र ग्रहण की शुरुआत यानी स्पर्शकाल शाम 5:35 बजे से शुरू होगा और ग्रहण का मध्य 6:19 बजे और मोक्ष शाम 7:26 बजे होगा। इस ग्रहण का सूतक काल ग्रहण से 12 घंटे पहले सुबह 5.53 बजे शुरू होगा और अगले दिन सुबह करीब 7 बजे तक चलेगा।
मंगलवार को सुबह से लगेगा सूतककाल :
ग्रहण शुरू होने से 12 घंटे पहले और 12 घंटे बाद तक का समय सूतक काल माना जाता है। चूंकि साल 2022 का आखिरी चंद्रग्रहण मंगलवार को शाम साढ़े पांच बजे के करीब शुरू होगा ऐसे में मंगलवार की सुबह से ही सूतक काल लागू हो जाएगा। सूतक काल में किसी भी शुभ कार्य की मनाही होती है। वहीं ग्रहण से पहले ही मंदिरों में पट बंद हो जाते हैं और उग्रव यानी ग्रहण समाप्त होने के बाद ही पूजा स्थलों को पवित्र कर पूजा शुरू होती है।
Disclaimer : इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
[ad_2]
Source link
Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!