[ad_1]
स्नान दान सहित कार्तिक पूर्णिमा तिथि का प्रसिद्ध एवं देव दीपावली का पवित्र पर्व आठ नवंबर दिन मंगलवार को है। ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि व्रत पूर्णिमा एक दिन पहले सात नवंबर दिन सोमवार को है। पूर्णिमा तिथि का मान इस साल सात नवंबर दिन सोमवार को दिन में 3:57 बजे से आरंभ होगा जो अगले दिन 3:53 बजे तक व्याप्त होगा। उदय कालिक स्थिति के आधार पर पूर्णिमा तिथि आठ नवंबर दिन मंगलवार को मनेगी। गुरु नानक जयंती भी उसी दिन श्रद्धा भाव से मनेगी। इसी दिन ग्रस्तोदित खग्रास चंद्र ग्रहण भी लगेगा। चंद्र ग्रहण सामान्यतः पूर्णिमा के दिन लगता है। इस बार भी यह चंद्रग्रहण पूर्णिमा के दिन लग रहा है। मंगलवार को मंदिर भी बंद रहेंगे।
मेष राशि पर लग रहा ग्रहण
ज्योतिषाचार्य पं. दिवाकर त्रिपाठी पूर्वांचली ने बताया कि इस चंद्र ग्रहण का स्पर्श शाम 5:09 बजे होगा। मध्य दिन में 5:12 बजे तथा मोक्ष रात्रि 6:19 बजे होगा। ग्रहण भरणी नक्षत्र तथा मेष राशि पर लग रहा है। अतः जिनका जन्म भरनी नक्षत्र और मेष राशि में हो, वे लोग अति आवश्यक रूप में इस ग्रहण को न देखें।
Weekly Horoscope : इन 5 राशियों का जागेगा सोया हुआ भाग्य, 7 दिनों तक रहेंगे मौज में, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
सावधानी से चलाएं वाहन
ज्योतिषाचार्य पं. रवि प्रकाश मिश्र ने बताया कि मन का कारक ग्रह चंद्रमा मेष राशि में राहु के साथ होंगे तथा केतु के साथ सूर्य रहेंगे। अतः चंद्रमा से प्रभावित होने वाले जातकों को विशेष सावधानी बरतनी होगी। चंद्रमा से प्रभावित राशियां लग्न मेष, वृष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, मकर और मीन हैं। अतः इस लग्न के लोगों को विशेष तौर पर वाहन चलाते समय या कोई भी कार्य सावधानी पूर्वक ही करना चाहिए।
Lunar Eclipse Time : चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को, संपूर्ण भारत में रहेगा प्रभाव, इस समय से शुरू होगा सूतक काल
बंद रहेंगे मंदिर, एक दिन पहले देव दीपावली
- मनकामेश्वर मठ मंदिर की महंत देव्या गिरि और राजेंद्र महाकाल मंदिर के प्रमुख अतुल मिश्रा ने बताया कि चंद्र ग्रहण के नौ घंटे पहले सूतक लग जाएगा। इसलिए मंदिर सुबह से नौ बजे बंद हो जाएंगे जो शाम सात बजे खोले जाएंगे। इस बीच पूजन आदि मांगलिक कार्य नहीं किए जाएंगे। देव्या गिरि ने बताया कि चंद्र ग्रहण को देखते हुए इस बार मनकामेश्वर उपवन गोमती तट पर देव दीपावली सात अक्तूबर दिन सोमवार को शाम भव्य तरीके से मनाई जाएगी। इस बार घाट को करीब एक लाख दीपों से जगमगाने की तैयारी है। इसके अलावा हनुमान सेतु, अलीगंज हनुमान मंदिर, चौक कोनेश्वर, काली जी मंदिर, बुद्धेश्वर महादेव, बीकेटी मां चंद्रिका देवी, छितवापुर भुईयन देवी समेत सभी मंदिर सूतक काल में बंद रहेंगे।
[ad_2]
Source link
Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!