Hindustan Hindi News

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

आज 8 नवंबर 2022 को साल का अंतिम चंद्र ग्रहण लग गया है। चंद्र ग्रहण का वैज्ञानिक महत्व होने के साथ ही बहुत अधिक धार्मिक और ज्योतिष महत्व होता है। चंद्र ग्रहण संपूर्ण भारत में दिखाई देगा। भारत में यह चंद्र ग्रहण शाम 6 बजकर 8 मिनट तक रहेगा। चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ बातों का विशेष ध्यान रखा जाता है। आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए…

स्नान का महत्व

  • चंद्र ग्रहण प्रारंभ होने से पहले और चंद्र ग्रहण समाप्ति के बाद स्नान करना लेना चाहिए।

मंत्र जप करें

  • चंद्र ग्रहण के दौरान मंत्र जप करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मंत्र जप करने से भगवान का आर्शवाद प्राप्त होता है।

दान करें

  • जिस दिन चंद्र ग्रहण लगने वाला हो उस दिन दान- पुण्य करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दान करने से कई गुना अधिक फल की प्राप्ति होती है।

ग्रहण के बाद करें ये काम

  • चंद्र ग्रहण की समाप्ति के बाद घर और मंदिर में गंगा जल का छिड़काव करना चाहिए और देवी- देवताओं का गंगा जल से अभिषेक करना चाहिए।

Chandra Grahan 2022 Live Updates : भारत में कुछ हिस्सों में चंद्र ग्रहण शुरू, जानें आपके शहर में कब दिखेगा यह नजारा, देखें तस्वीरें

ग्रहण के दौरान जरूर करें ये काम

  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंद्र ग्रहण के दौरान खाने- पीने की चीजों में तुलसी का पत्ता डाल देना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि तुलसी का पत्ता डालने से खाने- पीने की चीजों में ग्रहण का प्रभाव नहीं पड़ता है।

गर्भवती महिलाएं रखें विशेष ध्यान

  • चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष ध्यान रखना चाहिए। गर्भवती महिलाएं ग्रहण के दौरान घर पर ही रहें। ऐसा माना जाता है कि गर्भवास्था में ग्रहण के दौरान घर से बाहर जाने से बच्चे पर ग्रहण का विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। 

मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं

  • ग्रहण के दौरान मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के दौरान भगवान की मूर्ति को नहीं छूना चाहिए।

ग्रहण के दौरान भोजन न करें

  • ग्रहण के दौरान भोजन नहीं करना चाहिए। हालांकि बच्चों, बुर्जुगों और गर्भवती महिलाओं पर ये नियम लागू नहीं होता है।

ब्रह्मचर्य का पालन करें

  • चंद्र ग्रहण के दौरान व्यक्ति को ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। इस समय भगवान का अधिक से अधिक ध्यान करें।

[ad_2]

Source link

If you like it, share it.
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *