Hindustan Hindi News

[ad_1]

Diwali 2022 : हिंदू धर्म में दिवाली का बहुत अधिक महत्व होता है। धनतेरस से दिवाली के पावन पर्व की शुरुआत हो जाती है। धनतेरस से भैय्या दूज तक दिवाली की धूम रहती है। इस साल दिवाली के महापर्व की शुरुआत 22 अक्टूबर से हो रही है। दिवाली के पावन दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की विधि- विधान से पूजा- अर्चना की जाती है। आइए जानते हैं धनतेरस, महालक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा और भैय्या दूज की सही डेट

धनतेरस कब है?

  • दिवाली से पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस मनाया जाता है। इस साल धनतेरस 22 अक्टूबर 2022, दिन शनिवार को पड़ रहा है।

महालक्ष्मी पूजा कब है?

  • इस साल महालक्ष्मी पूजा 24 अक्टूबर, सोमवार को है। कार्तिक मास की अमावस्या के दिन महालक्ष्मी पूजा होती है। इस पावन दिन विधि- विधान से मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। इस दिन विधि- विधान से भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा- अर्चना की जाती है।

2 दिन बाद सूर्य राशि परिवर्तन कर इन राशियों को देंगे शुभ फल, देखें क्या आपको भी होगा लाभ

गोवर्धन पूजा कब है?

  • इस साल 26 अक्टूबर, बुधवार को गोवर्धन पूजा है। इसे देश के कुछ हिस्सों में अन्नकूट के नाम से भी जानते हैं। गोवर्धन पूजा के दिन भगवान कृष्ण, गोवर्धन पर्वत और गायों की पूजा की जाती है। गोवर्धन पूजा के दिन 56 या 108 तरह के पकवानों का श्रीकृष्ण को भोग लगाना शुभ माना जाता है। 

आने वाले कुछ दिनों बाद इन 5 राशियों पर शुरू होगी मां लक्ष्मी की कृपा, खूब होगा धन- लाभ

भाई दूज कब है?

  • इस साल 26 अक्टूबर, बुधवार को भाई दूज है। दीपावली महापर्व का अंतिम पर्व भाई दूज है। भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के अपार प्रेम और समर्पण का प्रतीक है। इसे यम द्वितीया या भातृ द्वितीया भी कहते हैं।

[ad_2]

Source link

If you like it, share it.
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *