[ad_1]
Feng Shui Tips for Money: जिस तरह से भारत के लोग वास्तु शास्त्र में विश्वास रखते हैं, ठीक उसी तरह से चीनी लोग फेंगशुई को मानते हैं। फेंगशुई में आर्थिक स्थिति सुधारने से लेकर करियर में तरक्की तक कई उपाय बताए गए हैं। आप भी फेंगशुई में बताए गए उपायों को अजमा कर धन प्राप्ति कर सकते हैं।
1. पुराने बिल्स निकाल दें- पर्स की सफाई करते समय पुराने बिल्स को निकाल दें। पुराने बिल्स नकारात्मकता का प्रतीक होते हैं। फेंगशुई के अनुसार, पुराने बिल्स या कार्ड्स को पर्स में रखना शुभ नहीं माना जाता है।
2. कागज की मुद्राएं- अगर आप पैसे पर्स में रखते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि वे सही तरीके से रखे हों। पर्स में रखे पैसे मुड़े हुए न हों। पैसों को तोड़ मरोड़कर न रखें।
इसे भी पढ़ें: फेंगशुई के ये आसान उपाय धन संबंधित समस्या करेंगे दूर, आप भी आजमाएं
3. नकदी या बिल्स को रखें व्यवस्थित- पर्स में पैसे व जरूरी बिल्स को हमेशा क्रमबद्ध तरीके से रखना चाहिए। फेंगशुई के अनुसार, आप पर्स में जितनी बेहतर तरीके से कैश, बिल्स या कार्ड्स को रखेंगे, उतने ही अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे।
4.छोटी नोट से करें शुरुआत- फेंगशुई के अनुसार, पर्स में ज्यादा से ज्यादा करेंसी रखें। वॉलेट में हमेशा पैसे रखने का क्रम छोटी नोट से शुरू करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से पैसों का आकर्षण होता है।
5. सिक्के एक जगह- सिक्कों को अलग-अलग न फैलाएं। फेंगशुई के अनुसार, सिक्कों को एक जगह ही रखना चाहिए। ऐसा करना आर्थिक उन्नति को बढ़ावा देता है।
इसे भी पढ़ें: करियर में सफलता पाने के लिए अपनाएं ये सबसे सरल फेंगशुई उपाय
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
[ad_2]
Source link
Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!