Fengshui 2023: वास्तु शास्त्र की तरह ही फेंगशुई की भी भारत में काफी मान्यता है। फेंगशुई में बैम्बू प्लांट यानी बांस के पौधे को काफी शुभ माना गया है। कहते हैं कि यह पौधा जिस घर में होता है वहां सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आर्थिक मोर्चे पर लाभ के लिए घर या ऑफिस में बैम्बू प्लांट जरूर लगाना चाहिए। फेंगशुई में बैम्बू प्लांट को सुख-समृद्धि का प्रतीक माना गया है। अगर यह पौधा आपके घर पर नहीं है तो नए साल की शुरुआत से पहले ही इसे अपने घर ले आएं। जानें इस पौधे को घर पर रखने से क्या होते हैं लाभ-
नए साल से पहले ही घर में ले आएं ये चीजें, चुंबक की तरह धन आकर्षित होने की है मान्यता
बैम्बू प्लांट के लाभ- फेंगशुई के अनुसार, बैम्बू प्लांट को घर पर लगाना बेहद शुभ माना गया है। कहते हैं कि जिस जगह पर रखा जाता है वहां सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसका सेहत पर भी अच्छा प्रभाव पड़ता है।
बैम्बू प्लांट की दिशा- फेंगशुई के अनुसार, घर में बैम्बू प्लांट को हमेशा दक्षिण पूर्व या पूर्व दक्षिण दिशा में ही लगाना चाहिए। मान्यता है कि इस दिशा में इस पौधे को लगाना लाभकारी होता है। यह दिशा धन की दिशा भी मानी गई है।
करियर में तरक्की के लिए लाभकारी-
फेंगशुई के अनुसार, बांस के पौधे को घर में उत्तर दिशा में रखने से करियर में कामयाबी मिलती है। इसके अलावा स्टडी रूम में लगाने से पढ़ाई में मन लगता है।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!