Hindustan Hindi News

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

हर व्यक्ति एक ऐसे जगह पर काम करना पसंद करता है। जहां का आपस में घुल मिल कर काम करना पसंद करते हों। एक कर्मचारी, दूसरे की मदद करने से कतराए नहीं और उन्हें किसी तरह की तकलीफ होने के बाद उनका साथ दें। उन्हें आगे बढ़ने में मदद करें। ऐसे जगह पर काम करने से आप अंदर से शांति और संतुष्टि का अनुभव करते हों।

 फेंगशुई एक चीनी परंपरा है जिसकी मदद से अलग -अलग जगहों पर शांतिपूर्ण माहौल और सफलता पाने में मदद मिलती है। इस तकनीक ने ऑफिस, घर और यहां तक की स्कूलों के वातावरण को भी खुशहाल बनाएं रखने में काफी मदद की है। 

ये भी पढ़ें- fengshui tips: मूड करें एकदम लाइट, ये आसान से फेंगशुई टिप्स

आज हम आपको उन फेंगशुई टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप भी अपने ऑफिस का माहौल शांतिपूर्ण बना सकते हैं। जिससे आपकी कार्य करने की क्षमता में बढ़त देखने को मिलती है। 

1. अपने टेबल को व्यवस्थित करें –

फेंगशुई के अनुसार यदि आपकी डेस्क पर चीजें बिखरी हुई है तो यह आपके परफॉर्मेंस पर नेगेटिव इंपैक्ट डालती है। जिससे आपकी प्रोडक्टिविटी बाधित होती है इसलिए किसी भी बिजनेस या कार्य करने की जगह पर अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए डेस्क पर बिखरी हुई चीजों को ठीक से व्यवस्थित कर लें और टेबल पर उन्हीं चीजों को रखें जिनका प्रयोग आप रोजाना करते हैं। रोजाना इस्तेमाल में न आने वाली चीजों को किसी अलमारी या कबर्ड में रख दें। फेंगशुई के अनुसार चीजें व्यवस्थित रखना बेहद आवश्यक है। यह बताता है कि आपका बिजनेस कितना सफल होने वाला है।

2. नीला रंग –

फेंगशुई के अनुसार नीला रंग भावनाओं को उजागर करने में काफी मदद करता है। इससे प्रोडक्टिविटी प्रभावित होती है। बिजनेस के लिए नीला रंग बेहद शुभ माना जाता है। यह आकाश और समुद्र का रंग है। जो मुक्त आत्मा का प्रतीक माना जाता है। यह बेहद आरामदायक रंग है जो शांति की भावना को पैदा करता है। यह अक्सर बिजनेस की दुनिया में वफादारी, जिम्मेदारी ,विश्वास की भावना को जागृत करने में सहायता करता है।

 

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *