Hindustan Hindi News

[ad_1]

Mangal Rashi Parivartan 2022: सावन मास भगवान शिव की अराधना के साथ ही ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी खास है। सावन में बुध, सूर्य व शुक्र ग्रह ने राशि परिवर्तन किया है। हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन मास की समाप्ति से पहले भी मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन होगा। सावन मास 12 अगस्त तक रहेगा, जबकि मंगल गोचर 10 अगस्त को होगा। जानें सावन में मंगल राशि परिवर्तन का किन राशि वालों को मिलेगा लाभ।

इसे भी पढ़ें: नाग पंचमी पर होगी भगवान शिव के साथ माता पार्वती की कृपा, बन रहा अद्भुत संयोग

मंगल का वृषभ राशि में गोचर-

हिंदू पंचांग के अनुसार, मंगल वृषभ राशि में 10 अगस्त को रात 09 बजकर 32 मिनट पर प्रवेश करेंगे। 

इन राशियों को लाभ ही लाभ-

वृषभ– वृषभ राशि वालों को मंगल गोचर से शुभ परिणाम मिल सकते हैं। इस दौरान आपको विवादों से मुक्ति मिल सकती है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। निवेश के लिए समय अनुकूल रहेगा। छात्रों के लिए समय उत्तम साबित होगा।

इसे भी पढ़ें: 29 जुलाई से गुरुदेव बृहस्पति होने जा रहे वक्री, इन 4 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

कर्क- कर्क राशि वालों को कार्यक्षेत्र में तरक्की मिल सकती है। इस दौरान आपको पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। कार्यस्थल पर आपकी प्रशंसा हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है।

सिंह– सिंह राशि वालों को मंगल गोचर के प्रभाव से हर काम में सफलता हासिल होगी। इस दौरान आर्थिक उन्नति के योग बनेंगे। पराक्रम व साहस में वृद्धि होगी। 

तुला- मंगल का वृषभ राशि में गोचर आपको अचानक धन लाभ करा सकता है। इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलेगा। कानूनी मामलों में सफलता हासिल होगी। आर्थिक उन्नति के योग बनेंगे।

इसे भी पढ़ें: 24 जुलाई तक इन राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

धनु- धनु राशि वालों की आय में वृद्धि संभव है। इस दौरान आप कार्यस्थल पर अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात संभव है जिसका लाभ भविष्य में मिल सकता है।

कुंभ- कुंभ राशि वालों के लिए मंगल गोचर किसी वरदान के समान साबित हो सकता है। इस दौरान आपकी लव लाइफ में नई ऊर्जा का संचार होगा। नए वाहन या भवन सुख की प्राप्ति हो सकती है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

 

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *