[ad_1]
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के संयोग से कई राजयोग बनते हैं। कुछ राजयोग जातक के जीवन में सुख-समृद्धि व आर्थिक संपन्नता लाते हैं। अब कुछ दिन बाद नया साल शुरू हो जाएगा। ऐसे में साल 2023 में ग्रहों के गोचर से राजयोग का निर्माण होगा। बुध व शुक्र का राशि परिवर्तन राजयोग बनाएगा। 15 फरवरी को मीन राशि में शुक्र राशि परिवर्तन होगा। इस गोचर से पहला राजयोग इसके बाद बुध गोचर से दूसरा राजयोग बनेगा। साल 2023 के शुरुआती दिनों में ही बनने वाला राजयोग कई राशि वालों के लिए लाभकारी साबित होगा। जानें साल 2023 में बनने वाले राजयोग से किन राशियों को होगा लाभ-
शनि गोचर 2023 से सूर्य के समान इन राशियों का चमकेगा भाग्य, बनते जाएंगे बिगड़े काम
मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों को राजयोग से सबसे ज्यादा लाभ मिलेहा। इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। शुक्र गोचर आपके जीवन में आर्थिक संपन्नता लेकर आएगा। शत्रुओं पर विजय हासिल होगी। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को उन्नति मिलेगी। बुध गोचर से व्यापारियों को जबरदस्त लाभ होगा।
कन्या राशि– कन्या राशि वालों के लिए साल 2023 में ग्रहों के संयोग से बनने वाला राजयोग लाभकारी सिद्ध होगा। इस दौरान आपको अटके हुए धन की प्राप्ति होगी। नौकरी में तरक्की के संकेत हैं। आर्थिक मोर्चे पर यह साल शुभ रहने वाला है।
धनु राशि– धनु राशि के जातकों के लिए साल 2023 में बनने वाला राजयोग सूर्य के समान किस्मत चमका सकता है। नए साल में आप पर शनिदेव की विशेष कृपा रहेगी। शनि के कुंभ राशि में जाने से आपको शनि की साढ़ेसाती से छुटकारा 17 जनवरी को मिल जाएगा। नए साल में आपका वैवाहिक जीवन सुखद होगा। वाद-विवाद हल होंगे।
नए साल में देवगुरु बृहस्पति चमका देंगे इन राशियों की किस्मत, साल भर आएंगी खुशियां
मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए साल 2023 में बनने वाले राजयोग शुभ साबित होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। निवेश से लाभ मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
[ad_2]
Source link
Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!