Hindustan Hindi News

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Grah Gochar December 2022: साल 2022 के आखिरी महीने दिसंबर में कई ग्रह-नक्षत्र राशि परिवर्तन करेंगे। ग्रहों के राशि परिवर्तन का असर मानव जीवन पर पड़ेगा। दिसंबर महीने में बुध कई बार अपनी राशि बदलेंगे। 3 दिसंबर को बुध धनु राशि में प्रवेश कर चुके हैं। 05 दिसंबर को शुक्र धनु राशि में गोचर हो चुका है। अब 16 दिसंबर को सूर्य धनु राशि में और 28 दिसंबर को बुध मकर राशि में प्रवेश करेंगे। 29 दिसंबर को शुक्र का मकर राशि में प्रवेश होगा। वक्री बुध 31 दिसंबर को धनु राशि में प्रेश करेंगे। जानें ग्रहों की स्थिति में बदलाव का सबसे ज्यादा लाभ किन राशि वालों को मिलेगा।

5 दिसंबर को शुक्र कर रहे देवगुरु बृहस्पति की राशि में गोचर, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

मिथुन राशि– मिथुन राशि वालों के लिए दिसंबर का महीना किसी वरदान से कम नहीं है। इस महीने में आपको करियर में अपार सफलता मिलने के आसार हैं। व्यापारी वर्ग को मुनाफा होगा। इस महीने आपके अटके काम पूरे होंगे। आर्थिक मोर्चे पर लाभ होगा। परिवार के सदस्यों के बीच स्नेह बढ़ेगा।

सिंह राशि– सिंह राशि वालों के लिए दिसंबर का महीना भाग्योदय लेकर आया है। इस महीने आपके भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। कारोबारियों को लाभ होगा। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। अचानक धन लाभ के आसार हैं। घूमने फिरने का प्लान बन सकता है। परिवार के सदस्यों के बीच प्यार बढ़ेगा।

मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए दिसंबर का महीना लाभकारी साबित होगा। इस महीने आपको कार्यक्षेत्र व व्यापार में लाभ मिलेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में बदलाव करने की प्लानिंग करने वाले जातकों को नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। कुल मिलाकर यह महीना आपके लिए सुखद रहने वाला है।

साप्ताहिक राशिफल (5-11 दिसंबर 2022): यह सप्ताह इन राशि वालों के जीवन में लाएगा खुशियां, यश व भाग्य के बनेंगे साथी

कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए दिसंबर में ग्रहों की स्थिति लाभकारी रहने वाली है। इस दौरान नौकरी पेशा करने वाले जातकों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। धन के निवेश के लिए यह महीना अनुकूल रहने वाला है। परिवार में खुशियां आएंगी। भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी संभव है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

 

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *