Hindustan Hindi News

[ad_1]

गुरु उदय होने जा रहे हैं। गुरु उदय 23 मार्च को कुंभ राशि में होगा। फरवरी महीने में गुरु इसी राशि में अस्त हुए थे। गुरु उदय होने के बाद वे कुंभ राशि से मीन राशि की ओर बढ़ेंगे। 13 अप्रैल को गुरु राशि परिवर्तन होगा। देवगुरु बृहस्पति कुंभ से मीन राशि में गोचर कर जाएंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु उदय का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। जानें गुरु उदिय होने से किन राशि वालों को मिलेगा लाभ-

मेष- गुरु के उदित होने से मेष राशि वालों का आर्थिक पक्ष सुधरेगा। इस दौरान आपकी धन की स्थिति में भी सुधार होगा। आय के नए साधन बनेंगे। व्यापार में मुनाफा होगा। गुरु उदय से इस राशि से जुड़े छात्रों को लाभ मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। पिता के साथ मिलकर कोई नया काम कर सकते हैं।

 केवल 15 दिन के अंतर में लगेंगे साल के दो बड़े ग्रहण, इन राशि वालों को मिलेगी आशातीत सफलता

वृषभ- आपके लिए गुरु उदय लाभकारी साबित होगा। इस दौरान आपको नौकरी पेशा करने वाले जातकों को नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। नौकरी में उन्नति की संभावना है। गुरु उदित से आपको सुखों में वृद्धि होगी। सुसराल पक्ष से रिश्ते मधुर होंगे।

सिंह- सिंह राशि वालों के लिए गुरु उदित का प्रभाव शुभ रहेगा। इस दौरान आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। धन संचय में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। नए रिश्तों की शुरुआत हो सकती है।

तुला- गुरु कुंभ राशि में उदित होकर तुला राशि वालों को शुभ परिणाम देंगे। इस दौरान आपको धन लाभ हो सकता है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। इस अवधि में आप जिन कार्यों में हाथ डालेंगे, वह पूरे होंगे। लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। सेहत के मामले में आपको ध्यान रखने की जरूरत है।

देवगुरु बृहस्पति की राशि में बनने जा रहा ये शुभ योग, इन 5 राशि वालों को मिलेगी आशातीत सफलता

वृश्चिक– वृश्चिक राशि वालों के जीवन में सुखद परिवर्तन होगा। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में आने वाली बाधाओं से धीरे-धीरे मुक्ति मिल जाएगी। खर्चों में कमी आएगी। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। मानसिक संतोष की प्राप्ति होगी।

धनु- धनु राशि वालों के जो काम लंबे समय से अटके थे, वह पूरे होंगे। गुरु उदित का आपके जीवन में शुभ प्रभाव पड़ेगा। कई क्षेत्रों में आपको लाभ होने की उम्मीद है। परिवार का सहयोग मिलेगा। छात्रों को शुभ समाचार मिल सकता है। बड़े भाई-बहन से सहयोग मिलने की संभावना है।

मकर- मकर राशि वाले इस दौरान कार्यों को बेहतर ढंग से कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। अविवाहित जातकों के शादी होने के योग बनेंगे। कार्यों में सफलता हासिल होगी। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में सफलता हासिल हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आने वाली परेशानियां दूर होंगी।

शनिदेव की इस राशि में शुक्र का होने जा रहा गोचर, इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *