Hindustan Hindi News

[ad_1]

Holika Dahan 2022: रंगों और उत्साह त्योहार होली आज से होलिका दहन के साथ ही शुरू हो जाएगा। इसके बाद 18 मार्च को होली है, रंगों की होली। इसी के साथ ही ग्रामीण इलाकों व सामाजिक समूह अगले 4-6 दिन तक फगुआ गायन करेंगे और होली की मस्ती में डूबेंगे। इस त्योहार का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। होली की लेकर राक्षस हिरण्य कश्यप और भक्त प्रहलाद से जुड़ी है। इसी कारण से होली को बुराई पर अच्छाई की जीत के तौर पर मनाया जाता है। आज रात को होलिका दहन के बाद शुक्रवार को सुबह लोग धूल की होली या धुलेंडी मनाएंगे। इसके बाद एक-दूसरे से गले मिल रंग, अबीर-गुलाल की होली खेलेंगे। हर प्रमुख त्योहार की तरह होली पर भी एक अपने करीबियों, दोस्त-रिश्तेदारों को होली की शुभकानाएं भेजते हैं। इसी मौके को खास बनाने के लिए हम यहां होली के कुछ चुनिंदा शुभकामना संदेश/शायरी लेकर आए हैं जिन्हें आप अपने करीबियों और दोस्तों को भेज सकते हैं-

Happy Holi 2022 Wishes, Holi Shayari, Holi whatsapp status, Holi wallpapers and Images:

राधा का रंग और कान्हा की पिचकारी,

प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी,

ये रंग न जाने कोई जात न कोई बोली,

मुबारक हो आपको रंग भरी होली !!

-Happy Holi 2022

पिचकारी से रंगों की बौछार,

उड़ती गुलाल का गुबार,

और सब पर बरसता अपनों का प्यार,

यही है यारो होली का त्योहार

-Happy Holi 2022

होलिका दहन एक शुभ मुहूर्त में किया जाता है। आगे देखिए आज कितने बजे होगा होलिका दहन।

होलिका दहन 2022 शुभ मुहूर्त रात 12:57 बजे के बाद:

होलिका दहन फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को 17 मार्च को दोपहर 01 बजकर 29 मिनट से प्रारंभ होगी, जिसका समापन 18 मार्च को दोपहर 12 बजकर 47 मिनट पर होगा। भद्रा प्रारंभ 17 मार्च को दोपहर 01 बजकर 02 मिनट से और समापन 17 मार्च को देर रात 12 बजकर 57 मिनट पर होगा। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 17 मार्च को रात 12 बजकर 57 मिनट के बाद से है। यानी आज रात एक बजे के बाद होलिका दहन शुरू कर सकते हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, होलिका दहन हमेशा फाल्गुन पूर्णिमा को प्रदोष काल में भद्रा रहित मुहूर्त में किया जाना चाहिए। अगर प्रदोष काल में भद्रा है, तो भद्रा समाप्त होने के बाद ही होलिका दहन करना चाहिए। भद्रा को ज्योतिष शास्त्र में अशुभ माना गया है। इस दौरान शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है।

खुदा कर हर दिन चांद बनकर आए,

दिन का उजाला शान बनकर आए,

कभी दूर न हो आपके चेहरे की हंसी

ये होली का त्यौहार ऐसा मेहरबान होकर आए

-Happy Holi 2022

रंग हो या गुलाल हो, मारो पिचकारी और रंग दो लाल

झूमो, नाचो और खेलो मस्ती, क्योंकि ये है होली का त्योहार

Happy Holi 2022

इस होली होलिका की आग में जलाएं अपना घमंड,

नकारत्मकता, बुराई और करें एक नई शुरुआत

Happy Holi 2022

[ad_2]

Source link

If you like it, share it.
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *