Hindustan Hindi News

[ad_1]

Happy Mahashivratri 2022 Wishes: महाशिवरात्रि के पर्व को हिन्दू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है। यह भगवान शिव की अराधना का सबसे बड़ा त्योहार  है। इस साल महाशिवरात्रि कल यानी 1 मार्च 2022, दिन मंगलवार को है। इस दिन सुबह से ही लोग भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए मंदिरों में रुद्राभिषेक और पूजा के लिए पहुंचते हैं। कहा जाता है कि भगवान शिव को  गंगा जल, पुष्प, भांग-धतूरा, बेर, गाय का ताजा दूध, दही, चंदन, देशी घी,आदि अर्पित करना शुभ होता है। ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। आज के दिन शिवभक्त पूजा-पाठ के अलावा अपनों को इस खास दिन की बधाई भी देते हैं। यहां हम आपके लिए महाशिवरात्रि के कुछ चुनिंदा शुभकामना संदेश लेकर आए हैं जिन्हें आप अपनों  में शेयर कर सकते हैं-

भोले शंकर आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां भर दे,

ना रहे जीवन में कोई भी दुःख,

हर ओर फैल जाये सुख ही सुख,

महा शिवरात्रि की हार्दिक बधाई!!

ना कोई चिंता, ना कोई भय;

जब साथ में हों डमरू वाले, त्रिशूल धारी, 

त्रिनेत्र, नीलकंठ वाले भोले भंडारी।

महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं!!

शिव की महिमा अपरम्पार,

शिव करते सबका उद्धार,

उनकी कृपा आप पर सदा बनी रहे,

महा शिवरात्रि की हार्दिक बधाई!!

मेरे शिव शंकर भोले नाथ

बाबा अपने सभी भक्तों की हर मनो कामना पूरी करना

और उन पर अपना आशीर्वाद बनाये रखना

जय शिव शम्भू भोले नाथ

महा शिवरात्रि की हार्दिक बधाई!!

पी के भांग जमा लो रंग

जिन्दगी बीते खुशियों के संग

लेकर नाम शिव भोले का

दिल में भर लो शिवरात्रि की उमंग।

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *