Hindustan Hindi News

[ad_1]

Holashtak Date 2022: कल यानी 10 मार्च, गुरुवार से होलष्टक प्रारंभ हो जाएंगे। होली से पहले 8 दिनों तक होलाष्टक रहता है। होलाष्टक को अशुभ माना जाता है। इसलिए इन 8 दिनों में कोई भी शुभ व मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। इस साल होलाष्टक 10-17 मार्च 2022 तक रहेंगे। इसके बाद होलिका दहन और इसके अगले दिन होली खेली जाती है।

हिंदू पंचांग के अनुसार, होलाष्टक के दौरान भगवान कृष्ण की उपासना का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान कोई भी मांगलिक कार्य व नया काम शुरू करना वर्जित माना जाता है।

कल से लग रहे होलाष्टक, जानें इस दौरान मांगलिक कार्य वर्जित होने का पौराणिक व ज्योतिषीय कारण

होलाष्टक के दौरान क्या करें-

होलाष्टक के दौरान भगवान की पूजा व अराधना करने का विशेष महत्व है। इस दौरान भगवान के भक्त को कष्ट सहना पड़ता है। इस दौरान मंत्रों का जाप, यज्ञ, वैदिक अनुष्ठान करना लाभकारी माना गया है। मान्यता है कि होलाष्टक के दौरान महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से कष्टों से मुक्ति मिलती है।

होलाष्टक के दौरान क्या न करें-

शास्त्रों के अनुसार, होलाष्टक के दौरान शुभ कार्यों की मनाही होती है। क्योंकि इस अवधि में भगवान विष्णु के भक्त प्रहृलाद को तरह-तरह के कष्ट मिले थे। ऐसे में होलाष्टक के दौरान गृह प्रवेश, मुंडन, विवाह आदि मांगलिक कार्यों पर रोक होती है। इसके अलावा गोद भराई, सगाई आदि भी होलाष्टक के दौरान नहीं करनी चाहिए।

10 मार्च से लगेंगे होलाष्टक, जानें होली से 8 दिन पहले मांगलिक कार्यों पर क्यों लग जाती है रोक?

होलाष्टक को लेकर प्रचलित कथाएं-

1. भक्त प्रहलाद- पौराणिक कथा के अनुसार, राजा हिरण्यकश्यप ने अपने बेटे प्रहलाद को भगवान श्रीहरि की भक्ति से दूर करने के लिए आठ दिनों तक कठिन यातनाएं दी थीं। आठवें दिन हिरण्यकश्यप की बहन होलिका जिसे वरदान प्राप्त था, वो भक्त प्रहलाद को गोद में लेकर बैठी और जल गई थी लेकिन भक्त प्रहलाद बच गए थे।

2. रति पति कामदेव- कहते हैं कि देवताओं के कहने पर कामदेव ने शिव की तपस्या भंग करने के लिए कई दिनों में कई तरह के प्रयास किए थे। तब भगवान शिव ने फाल्गुन शुक्ल अष्टमी तिथि को कामदेव को भस्म कर दिया था। कामदेव की पत्नी रति ने उनके अपराध के लिए शिवजी से क्षमा मांगी, तब भगवान शिव ने कामदेव को पुनर्जीवन देने का आश्वासन दिया।

 

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *