Hindustan Hindi News

[ad_1]

New Year 2023 Horoscope, Naye Saal ka Rashifal: नया साल 2023 कई राशि वालों के जीवन में खुशियां लेकर आ सकता है। नए साल में कई राशि वालों के अधूरे काम बनेंगे। करियर में तरक्की के साथ आय में वृद्धि हो सकती है। हालांकि नए साल में कुछ राशि वालों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में खर्च बढ़ने के साथ लव लाइफ में दिक्कतें आ सकती हैं। पढ़ें साल 2023 का वार्षिक राशिफल-

मेष- मेष राशि वालों को नए साल में करियर में अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आय में वृद्धि के साथ प्रमोशन मिल सकता है। संतान संबंधित कुछ शुभ कार्य हो सकते हैं। विवाहित जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है। आर्थिक जीवन में कोई अच्छा बदलाव होने की उम्मीद है। आर्थिक लाभ हो सकता है।

नए साल 2023 की ये हैं तीन लकी राशियां, करियर में तरक्की के साथ मिलेगा आकस्मिक धन

वृषभ- वृषभ राशि वालों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा। करियर में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। व्यवसाय में लाभ हो सकता है। परिवार की दृष्टि से यह साल थोड़ा प्रतिकूल हो सकता है। अनावश्यक खर्च आपको परेशान कर सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर यह साल आपके लिए लाभकारी रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

मिथुन– मिथुन राशि वालों के लिए नया साल 2023 लकी साबित होगा। इस दौरान करियर में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। आपका पारिवारिक जीवन बढ़िया रहेगा। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी। धन लाभ होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

कर्क- कर्क राशि वालों के लिए साल 2023 करियर के लिहाज से शुभ रहने वाला है। नए साल में कोई काम जल्दबाजी में न करें। नौकरीपेशा करने वाले जातकों का स्थान परिवर्तन संभव है।  नौकरी में अच्छे परिणाम मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखने की जरूरत होगी। आर्थिक मोर्चे पर यह साल अच्छा रहने वाला है। मानसिक स्थिति ठीक रहेगी।

सिंह- सिंह राशि वालों के लिए 2023 में भाग्योदय हो सकता है। इस साल में आपको पार्टनरशिप का लाभ मिलेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।  स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां कम रहेंगी। आर्थिक मोर्चे पर यह साल लाभकारी रहने वाला है।

आज शुक्रदेव होंगे उदय, इन राशि वालों को मिलेगा शुभ समाचार व बनेंगे अटके काम

कन्या- नए साल 2023 में कन्या राशि वालों को करियर में लाभ होगा। नए संपर्कों से लाभ होगा। नौकरी पेशा करने वालों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से छुटकारा मिल सकता है। आर्थिक जीवन में कुछ सुधार हो सकता है।

तुला– तुला राशि वालों को नए साल 2023 में शनि ढैय्या से मुक्ति मिलेगी। नौकरी पेशा करने वालों की नौकरी में बदलाव संभव है। नौकरी की तलाश करने वाले जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक मामलों के लिए यह साल मिलाजुला रहने वाला है।

वृश्चिक– साल 2023 की शुरुआत में सोच-समझकर फैसला लें। कार्यक्षेत्र में कोई बदलाव करने से पहले सोच-विचार कर लें। नए साल में नई नौकरी मिल सकती है। माता की सेहत का ध्यान रखें। आर्थिक मामलों में यह साल बेहतर साबित होने वाला है। आय में वृद्धि होगी।

धनु- धनु राशि वालों के लिए नया साल कार्यक्षेत्र में भरपूर सफलता मिलेगी। करियर में कई अच्छे अवसर मिलेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। माता-पिता की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।

मकर- मकर राशि वालों के लिए करियर में शुभ फल मिलेंगे। व्यापार में कुछ बदलाव के संकेत हैं। पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव होगा। पारिवारिक जीवन में दिक्कतें आएंगी। वित्तीय स्थिति को मजबूत बनाएंगे।

शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही बनेगा राजयोग, इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत

कुंभ- कुंभ राशि वालों की आय में वृद्धि हो सकती है। कार्यों को पूरा करेंगे। पदोन्नति मिलने में बाधाएं व दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि के योग हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को सफलता मिलेगी।

मीन- मीन राशि वालों को करियर के मामले में सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को नए अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। संतान संबंधित चिंताएं दूर होंगी। आर्थिक मामलों में यह साल खर्च भरा साबित हो सकता है। आमदनी के साधन बढ़ेंगे।

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *