Hindustan Hindi News

[ad_1]

Maa Lakshmi Upay For Money: हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी माना गया है। मान्यता है कि जिस व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है उसे जीवन में किसी चीज का अभाव नहीं होता है। मां लक्ष्मी की कृपा से जातक को सुख-समृद्धि व शांति प्राप्त होती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, मां लक्ष्मी की उत्पत्ति जल से हुई है जिसके कारण इनका एक स्थान पर ठहरना संभव नहीं होता है। इसलिए इन्हें चंचला भी कहा जाता है। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने व घर आगमन के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। ज्योतिष शास्त्र में माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के कुछ आसान उपाय वर्णित हैं। जानें किन उपायों से प्रसन्न होती हैं मां लक्ष्मी-

1. मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए रोजाना पूजा के दौरान शंख व घंटी बजानी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है।

देवगुरु बृहस्पति की राशि में शुक्र गोचर, 5 दिसंबर से इन राशियों पर धन वर्षा के योग

2. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रतिदिन गाय को रोटी खिलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी का घर आगमन होता है।

3. मान्यता है कि शाम के समय पूजा के दौरान शुद्ध घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में धन का अभाव नहीं होता है। हर कार्य में सफलता हासिल होती है।

4.ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में धन आगमन होता है।

5. मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के रोजाना घर की साफ-सफाई करनी चाहिए। शाम के समय झाड़ू नहीं लगानी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

6. मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए रोजाना सुबह-शाम मां लक्ष्मी की आरती करनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

शुक्र के उदित होते ही इन 4 राशि वालों का चमकेगा भाग्य, देखें क्या आपकी भी होगा भाग्योदय

7. मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए हर दिन सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी घर आती हैं।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

 

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *