Hindustan Hindi News

[ad_1]

Ketu Rashi Parivartan 2023: ज्योतिष शास्त्र में राहु-केतु ग्रह को छाया ग्रह माना गया है। केतु एक राशि में करीब डेढ़ साल तर रहते हैं और उसके बाद दूसरी राशि में प्रवेश कर जाते हैं। इस समय केतु तुला राशि में हैं। 30 अक्टूबर 2023 तक इसी राशि में रहेंगे। केतु गोचर का कई राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। लेकिन कुछ राशियां ऐसी भी हैं जिन्हें केतु गोचर से नुकसान हो सकता है। जानें केतु गोचर की अवधि में किन राशियों के लोग रहें सतर्क-

नए साल में केतु गोचर कब होगा?

हिंदू पंचांग के अनुसार, केतु गोचर 30 अक्टूबर 2023, सोमवार को दोपहर 01 बजकर 33 मिनट में कन्या राशि में होगा। हालांकि स्पष्ट रूप से केतु का कन्या राशि में गोचर 29 नवंबर 2023 को रात 12 बजकर 46 मिनट पर होगा।

 17 जनवरी को 30 साल बाद शनि का कुंभ राशि में प्रवेश, इन राशियों की पलटेंगे दिन

केतु गोचर से इन राशियों को हो सकती है हानि-

मेष राशि- मेष राशि के सातवें भाव में केतु गोचर होगा। इस अवधि में आप अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। साझेदारी के काम में सावधानी बरतें, वरना धन हानि हो सकती है।

मिथुन राशि- मिथुन राशि के पांचवें भाव में केतु गोचर होगा। इस अवधि में रिश्तों को लेकर सावधानी बरतें। भाई-बहन के रिश्तों में अनबन हो सकती है। सेहत खराब हो सकती है।

कर्क राशि- इस राशि में केतु चतुर्थ भाव में गोचर कर रहे हैं। इस राशि के जातक पैसों के मामले में सावधानी बरतें। करियर के लिए यह गोचर थोड़ा कष्टकारी साबित हो सकता है।

14 जनवरी तक इन 5 राशियों के लिए बन रहे तरक्की व पदोन्नति के प्रबल योग

कन्या राशि– कन्या राशि के दूसरे भाव में केतु गोचर हो रहा है। इस अवधि में इस राशि के जातक को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। परिवार को लेकर अनबन हो सकती है। रिश्तों में सावधानी बरतें।

धनु राशि- धनु राशि के 11वें भाव में केतु गोचर जीवन में कई दिक्कतों का सामना करा सकता है। इस अवधि में पैसों के मामले में सोच-विचार कर फैसला लें। अपनी वाणी पर काबू रखें। गुस्से पर कंट्रोल रखें।

कुंभ राशि– कुंभ राशि के आठवें भाव में केतु गोचर होने से शारीरिक व मानसिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा में थोड़ी सावधानी बरतें।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

 

[ad_2]

Source link

If you like it, share it.
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *