[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
Maha Shivratri 2023 Date and Shubh Muhurat: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि के त्योहार का विशेष महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस साल यह तिथि 18 फरवरी 2023 को मनाई जाएगी। मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन शिव-शक्ति का मिलन हुआ था। इस दिन माता पार्वती और भगवान शंकर का विवाह हुआ था। मान्यता है कि इस दिन भगवान शंकर और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
महाशिवरात्रि का दिन वृषभ व कुंभ समेत इन 6 राशियों के लिए रहेगा लाभकारी, मिलेगी अच्छी खबर
महाशिवरात्रि 2023 शुभ मुहूर्त-
फाल्गुन मास की चतुर्दशी तिथि 17 फरवरी को रात 08 बजकर 02 मिनट पर प्रारंभ होगी और 18 फरवरी की शाम 04 बजकर 18 मिनट पर समाप्त होगी।
महाशिवरात्रि पर बन रहे कई शुभ संयोग- महाशिवरात्रि के शिवरात्रि के साथ शनि प्रदोष व्रत का भी शुभ संयोग बन रहा है। शनि प्रदोष व्रत से भगवान शिव के साथ शनिदेव का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है।
निशीथ काल का पूजन मुहूर्त-
निशीथ काल का अर्थ रात्रि के आठवें मुहूर्त से है। यह समय 18 फरवरी को देर रात 12 बजकर 09 मिनट से प्रारंभ होगा और 19 फरवरी को रात 01 बजे तक रहेगा।
महाशिवरात्रि व्रत पारण का समय- महाशिवरात्रि व्रत पारण का समय 19 फरवरी को सुबह 06 बजकर 56 मिनट से दोपहर 03 बजकर 24 मिनट तक रहेगा।
महाशिवरात्रि पूजा विधि-
1. मिट्टी या तांबे के लोटे में पानी या दूध भरकर ऊपर से बेलपत्र, आक-धतूरे के फूल, चावल आदि जालकर शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए।
2. महाशिवरात्रि के दिन शिवपुराण का पाठ और महामृत्युंजय मंत्र या शिव के पंचाक्षर मंत्र ॐ नमः शिवाय का जाप करना चाहिए। साथ ही महाशिवरात्रि के दिन रात्रि जागरण का भी विधान है।
3. शास्त्रों के अनुसार, महाशिवरात्रि का पूजा निशील काल में करना उत्तम माना गया है। हालांकि भक्त अपनी सुविधानुसार भी भगवान शिव की पूजा कर सकते हैं।
[ad_2]
Source link
Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!