Hindustan Hindi News

[ad_1]

Makar Sankranti 2023: हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व है। शास्त्रों के अनुसार, भगवान सूर्य बारह राशियों के भ्रमण के दौरान जब मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है। इस त्योहार को सरकात, लोहड़ा, टहरी, पोंगल आदि नामों से जानते हैं। मकर राशि के सूर्य होने पर तिल खाना शुभ होता है। इस दिन स्नान व दान का भी विशेष महत्व माना गया है। यूं तो हर साल 14 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है, लेकिन साल 2023 में मकर संक्रांति की तारीख लेकर कंफ्यूजन है। कुछ लोगों का मत है कि मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाएगी और कुछ लोग मकर संक्रांति 15 जनवरी को बता रहे हैं। जानें साल 2023 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति-

नए साल में मंगल ग्रह की बदलने जा रही चाल, इन राशियों के लोग हो सकते हैं मालामाल

मकर संक्रांति 2023 तिथि व शुभ मुहूर्त-

हिंदू पंचांग के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य 14 जनवरी 2023 की रात 08 बजकर 21 मिनट पर मकर राशि में गोचर करेंगे। उदया तिथि 15 जनवरी को प्राप्त हो रही है। ऐसे में मकर संक्रांति 2023 में 15 जनवरी को मनाई जाएगी।

मकर संक्रांति पूजा विधि-

मकर संक्रांति के दिन भगवान सूर्य उत्तरायण होते हैं। इसी के साथ देवताओं के दिन शुरू होने से मांगलिक कार्य आरंभ हो जाते हैं। सूर्य देव को मकर संक्रांति के दिन अर्घ्य के दौरान जल, लाल पुष्प, फूल, वस्त्र, गेंहू, अक्षत, सुपारी आदि अर्पित की जाती है। पूजा के बाद लोग गरीबों या जरुरतमंद को दान देते हैं। मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी का विशेष महत्व होता है।

16 दिसंबर से सूर्य गोचर का इन राशियों पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव, बहुत बचकर पार करें समय

मकर संक्रांति उपाय-

मकर संक्रांति के दिन पानी में काले तिल व गंगाजल मिलाकर स्नान करें। मान्यता है कि ऐसा करने से सूर्यदेव की कृपा होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य व शनिदेव दोनों का आशीर्वाद मिलता है। इस दिन भगवान सूर्य को अर्घ्य देना शुभ माना गया है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

 

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *