[ad_1]
इस समय मंगल वक्री अवस्था में हैं। ज्योतिष में मंगल ग्रह को विशेष स्थान प्राप्त है। मंगल के राशि परिवर्तन से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है तो कुछ राशि वालों को विशेष सावधान रहने की आवश्यकता है। मंगल को सभी ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मंगल को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक ग्रह कहा जाता है। मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामित्व प्राप्त है। यह मकर राशि में उच्च होता है, जबकि कर्क इसकी नीच राशि है। 13 नवंबर को वक्री मंगल वृष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। आइए जानते हैं मंगल के राशि परिवर्तन से किन राशि वालों का भाग्योदय होना तय है-
मेष राशि
- कार्यों के प्रति उत्साह रहेगा।
- धर्म-कर्म के प्रति रूझान बढ़ेगा।
- माता का सहयोग मिलेगा।
- माता से धन प्राप्ती के योग हो सकते हैं।
- किसी मित्र का आगमन हो सकता है।
- बौद्धिक कार्यों से धर्नाजन होगा।
- नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है।
- परिवार के संग किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है।
वृष राशि-
- कारोबार के विस्तार की योजना साकार होगी।
- भाइयों का सहयोग मिलेगा।
- घर-परिवार में मांगलिक कार्य होंगे।
- वस्त्रादि उपहार भी मिल सकते हैं।
- नौकरी में परिवर्तन के साथ दूसरे स्थान पर भी जाना पड़ सकता है।
- आयात-निर्यात कारोबार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
- माता का सानिंध्य मिलेगा।
- वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है।
गुरु के मार्गी होने से पहले इन राशियों का चमकेगा भाग्य, देखें क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल
वृश्चिक राशि-
- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे।
- घर-परिवार की सुख सुविधाओं का विस्तार होगा।
- जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है।
- कार्यक्षेत्र में परिवर्तन संभव है, परिश्रम की अधिकता रहेगी।
- माता का सानिंध्य व सहयोग मिलेगा।
- लाभ में वृद्धि की संभावना है।
- नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।
धनु राशि-
- मन में प्रसन्नता के भाव तो रहेंगे, फिर भी आत्म संयत रहें।
- नौकरी में किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है।
- आय में वृद्धि होगी।
- अफसरों का सहयोग मिलेगा।
- परिवार का भी सहयोग मिलेगा।
- वस्त्रों आदि पर खर्चों में वृद्धि हो सकती है।
(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
[ad_2]
Source link
Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!