DA Image

[ad_1]

ज्योतिष में मंगल ग्रह को विशेष स्थान प्राप्त है। मंगल को सभी ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मंगल को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक ग्रह कहा जाता है। मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामित्व प्राप्त है। यह मकर राशि में उच्च होता है, जबकि कर्क इसकी नीच राशि है। 7 अप्रैल यानी कल मंगल कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। मंगल के राशि परिवर्तन से कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं मंगल के राशि परिवर्तन से कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा।

वृष राशि- मन परेशान हो सकता है। कारोबार की समस्याओं पर भी ध्यान दें। कारोबार में सुधार हो सकता है। आय के साधनबन सकते हैं।

संबंधित खबरें

मिथुन राशि-  धर्म-कर्म में व्यस्तता बढ़ सकती है। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। बातचीत में संयत रहें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।

Rashifal : नवरात्रि के छठे दिन सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का राशिफल

कर्क राशि- मन में शांति व प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव हो सकता है। किसी संपत्ति में निवेश करने के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि-  नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। खर्च अधिक रहेंगे। क्रोध के अतिरेक से बचें।

कन्या राशि- भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। धन की स्थिति में सुधार होगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

तुला राशि- मानसिक शांति हेतु प्रयास करें।किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। धर्म में श्रद्धाभाव रहेगा। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है।

वृश्चिक राशि- मन परेशान रहेगा। संयत रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। आय में वृद्धि भी होगी।

अंकराशि : इन तारीखों में जन्मे लोगों को 7 अप्रैल को मिलेंगे शुभ समाचार, धन- लाभ के प्रबल योग

धनु राशि- संयत रहें। बातचीत में भी संतुलित रहने का प्रयास करें। परिवार में शांति व सद्भाव बनाए रखने के लिए भी प्रयास करें। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।

मकर राशि- आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, पर संयत रहें। पिता की सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। खर्च बढ़ेंगे।

कुंभ राशि- मन अशांत हो सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं, परंतु कार्यक्षेत्र में बदलाव भी संभव है। परिश्रम अधिक रहेगा।

छाया ग्रह केतु अप्रैल में करेगा गोचर, इन 3 राशि वालों के लिए नौकरी में प्रमोशन के बनेंगे प्रबल योग

मीन राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। मन भी प्रसन्न रहेगा। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। वाहन सुख में कमी आएगी।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

[ad_2]

Source link

If you like it, share it.
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *