[ad_1]
Masik Durga Ashtami : इस समय भाद्रपद माह का शुक्ल पक्ष चल रहा है। हर माह में शुक्ल पक्ष की अष्टमी पर मासिक दुर्गाष्टमी पड़ती है। भाद्रपद माह में दुर्गाष्टमी का पर्व 4 सितंबर को पड़ रहा है। मासिक दुर्गाष्टमी का पर्व मां दुर्गा को समर्पित होता है। मासिक दुर्गाष्टमी पर विधि- विधान से मां दुर्गा की उपासना की जाती है। मां दुर्गा की पूजा- अर्चना करने से भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। आइए जानते हैं मासिक दुर्गाष्टमी पर मां को प्रसन्न करने के लिए कैसे करें पूजा- अर्चना-
मुहूर्त-
- भाद्रपद, शुक्ल अष्टमी प्रारम्भ – 12:28 पी एम, सितम्बर 03
- भाद्रपद, शुक्ल अष्टमी समाप्त – 10:39 ए एम, सितम्बर 04
मासिक दुर्गाष्टमी पूजा- विधि:
- इस दिन सुबह उठकर जल्गी स्नान कर लें, फिर पूजा के स्थान पर गंगाजल डालकर उसकी शुद्धि कर लें।
- घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
- मां दुर्गा का गंगा जल से अभिषेक करें।
- मां को अक्षत, सिन्दूर और लाल पुष्प अर्पित करें, प्रसाद के रूप में फल और मिठाई चढ़ाएं।
- धूप और दीपक जलाकर दुर्गा चालीसा का पाठ करें और फिर मां की आरती करें।
- मां को भोग भी लगाएं। इस बात का ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है।
10 सितंबर से शुरू होंगे इन 5 राशियों के अच्छे दिन, नौकरी- व्यापार में तरक्की के योग
पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट
- लाल चुनरी
- लाल वस्त्र
- मौली
- श्रृंगार का सामान
- दीपक
- घी/ तेल
- धूप
- नारियल
- साफ चावल
- कुमकुम
- फूल
- देवी की प्रतिमा या फोटो
- पान
- सुपारी
- लौंग
- इलायची
- बताशे या मिसरी
- कपूर
- फल-मिठाई
- कलावा
[ad_2]
Source link
Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!